गुजरात में सभी आठ सीट पर भाजपा को देख बोले रुपाणी- 'ये तो ट्रेलर है'
गुजरात में सभी आठ सीट पर भाजपा को देख बोले रुपाणी- 'ये तो ट्रेलर है'
Share:

अहमदाबाद: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने हाल ही में कहा है कि, 'उपचुनाव में सभी आठ सीट पर जीत एक ट्रेलर है। अभी भाजपा आगामी पंचायत चुनाव निकाय चुनाव तथा 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जोरदार प्रदर्शन करेगी।' इसके अलावा रुपाणी ने यह भी कहा है कि, 'उपचुनाव में कांग्रेस की हार उसकी नाव में आखिरी कील साबित होगी।' जी दरअसल रुपाणी का कहना है कि, 'कांग्रेस समाज में अफवाह फैलाकर चुनाव में फायदा लेने की कोशिश करती है लेकिन गुजरात की जनता ने उनको सफल नहीं होने दिया।'

वहीं उनके अलावा उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल का कहना है, 'जनता ने सरकार के काम पर विश्वास जताते हुए उपचुनाव में सभी आठ सीट पर जीत दिलाई है। नामांकन के बाद से ही भाजपा प्रत्याशियों की जीत तय थी गुजरात में कांग्रेस का अस्तित्व संकट में है। कांग्रेस नेता गलत बयानी करके सरकार व भाजपा नेताओं को बदनाम करने का विफल प्रयास करते हैं।' वैसे इन बयानों से यह तो साफ़ हो रहा है कि गुजरात में BJP की सरकार बनने को है।

जी दरअसल अब तक गुजरात में विधानसभा उपचुनाव में सभी आठ सीट पर BJP ने बढ़त बना ली है। इस समय मतगणना के रुझान आने से भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। गांधीनगर में भाजपा कार्यालय में जीत का जश्न मनाने के लिए कार्यकर्ता एकत्र हो चुके हैं। देखा जा रहा है कि इस समय ढोल नगाड़े के साथ भाजपा कार्यकर्ता बिहार तथा गुजरात में जीत की खुशियां मना रहे हैं। अब जल्द ही साड़ी स्थति को साफ़ होते हुए देखा जा सकता है।

MP उपचुनाव: 'कल प्रदेश में लोकतंत्र की बहाली होगी'.... कांग्रेस के ट्वीट पर भाजपा न यूँ कसा तंज

MP उप चुनाव रिजल्ट: रुझानों से भाजपा में खुशी की लहर, जल्द भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे CM

सरकार ने नीलाम की दाऊद इब्राहिम की 6 सम्पतियाँ, दिल्ली के दो वकीलों ने लगाई बोली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -