प्रियंका बनी बिग बॉस 16 की विनर! ट्रॉफी के साथ वायरल हुआ VIDEO
प्रियंका बनी बिग बॉस 16 की विनर! ट्रॉफी के साथ वायरल हुआ VIDEO
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के इस सीजन की सबसे अधिक ख़बरों में रहने वाली प्रतियोगियों में से एक हैं प्रियंका चाहर चौधरी। प्रियंका को अब तक इस शो की सबसे मजबूत प्रतियोगी माना जाता है तथा अब इसी बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर प्रशंसक हैरान हो गए हैं। यह तस्वीर प्रियंका की है जिसमें वह बिग बॉस की ट्रॉफी पकड़े दिखाई दे रही हैं। इससे पहले कि आप सोचें कि प्रियंका इस सीजन की विजेता बन गई हैं तो बता दें कि ऐसा नहीं है। यह एक एडिट की हुई फोटो है। यह तस्वीर शायद आखिरी सीजन की विजेता रहीं तेजस्वी प्रकाश की है जिसे एडिट करके प्रियंका की बना दी है। अभी तो शो बहुत लंबा जाना है तथा शो में प्रतियोगियों भी बहुत हैं तो विनर को लेकर अभी तो बिल्कुल कुछ नहीं कहा जा सकता है।

प्रियंका के प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में खूब ट्वीट या मैसेज करते हैं। वे चाहते हैं कि प्रियंका ही इस शो की विजेता बनें। वैसे प्रशंसकों के अतिरिक्त कई स्टार्स भी प्रियंका को सपोर्ट करते हैं क्योंकि वह बिना किसी के सपोर्ट अकेले अपने दम पर सभी से लड़ती हैं और अपने मुद्दे रखती हैं। हालांकि कभी-कभी उनका ये बर्ताव अधिक भी हो जाता है जिस कारण बाकी लोग भी चिढ़ जाते हैं। 

पिछले एपिसोड में प्रियंका और अर्चना की दोस्ती में दरार नजर आई। दरअसल, प्रियंका को ब्रेकफास्ट बनाने की ड्यूटी मिली है। वह सभी के लिए पोहा बनाती हैं, मगर थोड़ी मिर्च अधिक के कारण अब्दु वो नहीं खा पाते। इसके बाद सुंबुल, प्रियंका से अब्दु के लिए दोबारा खाना बनाने को बोलती हैं। प्रियंका को लगता है कि सुंबुल ऑर्डर दे रही हैं इसलिए वह मना कर देती हैं बनाने को। अर्चना को यह बात पसंद नहीं आती तथा वह प्रियंका को अब्दु के लिए खाना बनाने को बोलती हैं। इसी बारे में बात करते हुए दोनों के बीच बहस हो जाती है और फिर ये बहस इतनी बढ़ जाती है कि दोनों एक-दूसरे को उल्टा-सीधा बोलने लगते हैं। 

शहनवाज से शादी पर खुश नहीं है देवोलीना का भाई, वायरल हुआ पोस्ट

'बेशर्म रंग' गाने पर फूटा 'शक्तिमान' का गुस्सा, कह डाली ये बड़ी बात

दुबई के बीच पर उर्फी जावेद का लुक देख चौंके लोग, जानिए क्या किया ऐसा खास?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -