बिग बॉस में देवोलीना ने पार की सारी हदें, रश्मि देसाई को दे डाली ये धमकी
बिग बॉस में देवोलीना ने पार की सारी हदें, रश्मि देसाई को दे डाली ये धमकी
Share:

टेलीविज़न के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 15 में हंगामों का दौर जारी है। इस घर में रोजाना कोई ना कोई हंगामा होता ही रहता है। जैसे-जैसे फिनाले समीप आ रहा है। कंटेस्टेंट्स के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। निशांत भट्ट एवं देवोलीना के विवाद की खबर आई तो अब आगामी एपिसोड में देवोलीना का और उग्र रूप ऑडियंस के बीच आ सकता है। शो के एक प्रोमो में देवोलीना सभी हदें पार करके बिग बॉस अन्य प्रतियोगियों से भिंडती दिखाई दे रही हैं।

वही कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्रोमो वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में बताया गया है कि आज रात को इस शो में क्या होने वाला है। देवोलीना को जेल भेजने के लिए कई लोग उनका नाम लेते नजर आ रहे हैं। देवोलीना बैठी हुई हैं तथा बारी बारी सब लोग देवोलीना को जेल का पात्र बात रहे हैं। देवोलीना ये सब देख कर रोने लगती हैं। करण कुंद्रा ने भी देवोलीना का ही नाम लिया। देवोलीना का नाम प्रत्येक शख्स की जुबान पर होना सभी ऑडियंस को हैरत में डाल सकता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

तत्पश्चात, अभिजीत बिचकुले खड़े होकर देवोलीना की ओर संकेत करते हुए बोलते हैं कि जो मित्रता पर खरी नहीं उतरी वो है देवोलीना। अभिजीत भी देवोलीना को जेल भेजने की बात बोलते हैं। इस पर देवोलीना भड़क जाती हैं तथा खड़े होकर तेजी से अभिजीत के पास जाती हैं। अभिजीत के पास जाकर वो कहती हैं कि अगर तू बाहर होता ना चप्पल उठा कर मारती। देवोलीना को प्रतीक सहजपाल शांत कराने का प्रयास करते हैं मगर वो गुस्से से आगबबूला नजर आती हैं। वही इसी बीच देवोलीना के समक्ष रश्मि देसाई आ जाती हैं। अब दोनों दोनों आमने सामने आकर बहुत झगड़ा करते हैं। दोनों में खूब नोकझोंक चलती है। इस बीच कई बार देवोलीना लाफा (थप्पड़) मारने की बात बोलती हैं। इस पर पूरे घर में हंगामा ही नजर आता है। रश्मि झगड़ते-झगड़ते वहां उपस्थित टेबल पर खड़ी हो जाती हैं। देवोलीना का ये उग्र रुप आगे चलकर बिगबॉस में क्या हंगामा मचाएगा तो आने वाले एपिसोड में ही पता चल पाएगा मगर इतना तय है कि आगे एपिसोड्स में प्रतियोगियों के बीच और टकराव बढ़ने वाला है। 

अनुपमा से EXIT होने की खबरों पर गौरव ने तोड़ी चुप्पी

सुशांत की बहन ने दी अंकिता को शादी की बधाई

VIDEO: ससुराल पहुंची अंकिता लोखंडे, रस्मों के बीच पति विक्की जैन के साथ की छेड़खानी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -