अली गोनी ने लगाया विकास गुप्ता पर काम छीनने का आरोप
अली गोनी ने लगाया विकास गुप्ता पर काम छीनने का आरोप
Share:

टीवी इंडस्ट्री में मशहूर प्रोड्यूसर विकास गुप्ता बिग बॉस 14 से बेघर होने वाले हैं। जी हाँ, वह आज सभी को अलविदा कह देंगे। वैसे उन पर हमेशा से ही कई टीवी सेलेब्स ने गंभीर आरोप लगाए हैं और अब एक बार फिर से उन पर गंभीर आरोप लग गए हैं। आप सभी को हम यह भी बता दें कि शिल्पा शिंदे और अर्शी खान जैसे सितारों ने विकास गुप्ता पर काम छीनने का आरोप लगाया है और अब इसी लिस्ट में शामिल हुए हैं अली गोनी। उन्होंने भी विकास पर बड़ा आरोप लगाया है। जी दरअसल बीते वीकेंड का वार पर विकास गुप्ता जैस्मिन भसीन और अली गोनी के साथ कुछ डिस्कस करते हुए दिखे थे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by (@alygoni)

इसी के साथ ही विकास गुप्ता ने जैस्मिन भसीन से ये भी कहा था कि 'पूरी बात जाने बिना वो किसी फैसले पर ना आए।' उसके बाद जैस्मिन भसीन ने तुरंत कहा था कि 'वो इस शो पर इस बारे में बात नहीं करना चाहती है।' वहीं इसके बाद उन्होंने कहा इस शो के बाद ही इस सिलसिले में बात करेंगी। वैसे जैस्मिन भसीन ने विकास गुप्ता से साफ कहा था कि 'वो इस शो पर उन पर यकीन नहीं कर पाएंगी।' इस दौरान जैस्मिन भसीन की पूरी बात सुने हुए ही विकास गुप्ता लगातार उनसे बातें किए जा रहे थे। वहीं बीच में आकर अली गोनी ने तुरंत कहा कि 'विकास गुप्ता की वजह से ही उन्हें एक शो नहीं मिल पाया था।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by (@alygoni)

जी हाँ, इस दौरान अली गोनी ने कहा कि उन्होंने 4-5 लोगों से सुना है कि एक शो के लिए वो फाइनल हो गए थे, लेकिन ऐन मौके पर विकास गुप्ता ने उन्हें रिप्लेस कर दिया था। वैसे आपको हम यह भी बता दें कि विकास गुप्ता ने 'बिग बॉस 14' में बतौर चैलेंजर एंट्री ली थी और उनके साथ कई लोग इस शो में चैलेंजर बनकर आए हैं। ऐसे में अब विकास गुप्ता घर से बेघर भी होने वाले हैं।

केरल स्थानीय निकाय चुनाव प्रगति पर मुख्यमंत्री पिनाराई ने डाले वोट

किसान आंदोलन पर सियासी ड्रामा जारी, केजरीवाल के 'उपवास' को जावड़ेकर ने बताया 'पाखंड'

सिद्धार्थ से बोले पारस- 'टाइम पर शादी कर लेते तो शहनाज जैसी बेटी होती'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -