शहनाज़ गिल ने पारस छाबरा की लॉयल्टी पर किया सवाल
शहनाज़ गिल ने पारस छाबरा की लॉयल्टी पर किया सवाल
Share:

पंजाब की कटरीना कैफ उर्फ शहनाज गिल आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। इस बार शहनाज गिलपारस छाबड़ा की वजह से लाइमलाइट में हैं। वहीं कुछ समय पहले ही शहनाज गिल ने इस बात का खुलासा किया है कि उनको पारस छाबड़ा की किसी भी बात पर यकीन नहीं होता है। वहीं बिग बॉस 13  और मुझसे शादी करोगे जैसे शोज के बाद पारस छाबड़ा के साथ काम करने के बाद शहनाज गिल का नजरिया उन्हें लेकर पूरी तरह से बदल चुका है। इस बात का खुलासा सोशल मीडिया वायरल हुए एक वीडियो से हुआ है।

शहनाज गिल और आरती सिंह के वायरल हो रहे इस वीडियो में दोनों हसीनाएं पारस छाबड़ा के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। शहनाज गिल कह रही हैं कि पारस छाबड़ा पर भरोसा नहीं किया जा सकता। वह आज भी पारस को पसंद करती हैं परन्तु वह उससे दूर रहना ही पसंद करेंगीइस दौरान शहनाज गिल ने माना कि पारस छाबड़ा बिग बॉस 13 में हमेशा माहिरा शर्मा के साथ खड़ा रहा है। वहीं माहिरा के आगे पारस छाबड़ा ने किसी का भी ख्याल नहीं किया है। जिसके बाद आरती शहनाज गिल से कहती दिख रही हैं कि उनको भी पारस छाबड़ा पर भरोसा नहीं है। आगे शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला और अपनी जोड़ी के बारे में भी बात की और बताया कि उनको टीवी पर सिडनाज की जोड़ी देखकर बहुत अच्छा लगता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की भले ही आज शहनाज गिल को पारस छाबड़ा पर यकीन न हो लेकिन एक समय में शहनाज टीवी के इस हैंडसम मुंडे को अपना दिल दे बैठी थी। बिग बॉस 13 के दौरान जब पारस छाबड़ा अपनी टूटी ऊंगली का इलाज करवाने घर से बाहर गए थे तब शहनाज गिल ने रोते हुए असीम रियाज को इस बारे में खुलकर बताया था। इसके साथ ही पारस छाबड़ा से लड़ाई होने के बाद शहनाज गिल की बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला से दोस्ती हुई। वहीं जिसके बाद इन दोनों को फैंस सिडनाज के नाम से बुलाने लगे थे। बिग बॉस 13 खत्म होने के बाद अब भी फैंस इन दोनों को साथ देखना पसंद करते हैं।

दुनिया भर की सैर शादी के पहले ही कर चुकी है मोहिना कुमारी

दुर्योधन की खिल्ली उड़ाने को लेकर शकुनी ने द्रौपदी के लिए बनाया ऐसा प्लान

पुष्पक विमान में बैठकर अयोध्या के लिए निकले राम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -