गुरमीत चौधरी को बिगबॉस की एक्स कंटेस्टंट ने दी जन्मदिन की बधाई, एक्टर ने काटे कई केक
गुरमीत चौधरी को बिगबॉस की एक्स कंटेस्टंट ने दी जन्मदिन की बधाई, एक्टर ने काटे कई केक
Share:

टीवी के जाने माने अभिनेता गुरमीत चौधरी को तो आप सभी जानते ही है| एक्टर गुरमीत चौधरी ने अपने अभिनय से अपने फैंस के दिल में एक अहम् जगह बना ली है| टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार गुरमीत चौधरी आज 33 साल के हो गए हैं। वहीं इस खास मौके को उन्होंने अपने फैंस के साथ सेलीब्रेट किया। इसके साथ ही बीती रात उन्होंने अपने फैंस और मीडिया वालों के साथ जन्मदिन सेलीब्रेट किया| चलिए आपको गुरमीत की ये तस्वीरें दिखाते हैं| एक्टर गुरमीत चौधरी ने अपने जन्मदिन को फैंस और मीडिया वालों के साथ सेलीब्रेट किया, जहां से सामने आईं तस्वीरें इस समय लोगों के बीच धमाल मचा रही हैं। इसके अलावा गुरमीत चौधरी की ये पार्टी उनकी पत्नी देबिना बनर्जी ने ऑर्गनाइज की थी, वहीं जो खुद भी पार्टी में मौजूद थीं। 

इसके साथ ही गुरमीत चौधरी ने पार्टी के दौरान अपनी पत्नी देबिना को माथे पर किस करके उनका धन्यवाद कहा....जो लोग गुरमीत की बर्थ-डे पार्टी में पहुंचे थे उन्हें दोनों कलाकारों ने स्माइल के साथ थैंकयू कहा और सभी की शुभकामनाएं ली थी| इसके अलावा यदि बात की जाए बिग बॉस 13 की कंटेस्टंट रश्मि देसाई ने भी अपने दोस्तों के साथ लंबे समय के बाद समय बिताया| वहीं अभिनेत्री ने एक तस्वीर साझा की और लिखा, “ये दोनों। जन्मदिन की शुभकामनाएं। @ गुरु चौधरी अधिक प्यार, आपको अधिक शक्ति !! @imdebina "यह युगल के करीबी दोस्तों के साथ एक शानदार पार्टी थी। अभिनेता ने कई केक काटे।

गुरमीत ने 2008 की टीवी श्रृंखला, रामायण, गीत - हुई सब पराई और पुनर विवाह में भगवान राम के अपने चित्रण के माध्यम से लोकप्रियता हासिल की । वहीं उन्होंने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा के पांचवें सीजन को भी जीता। इसके अलावा उन्होंने अपनी पत्नी देबिना बोनर्जी के साथ नच बलिए 6 में भाग लिया। बीते महीने, जोड़े ने अपने परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत किया गया है । 

आकांक्षा पुरी से मुलाकात पर पारस ने कहा-दूर से ही राम-राम जी थैंक्यू.'

डांस प्लस 5 के फिनाले में टाइगर श्रॉफ ने दी शानदार परफॉरमेंस, यहाँ देखे वायरल वीडियो

खतरों के ख‍िलाड़ी 10: जब चलती ट्रेन से कूद गए शिविन, फिर हुआ कुछ ऐसा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -