पारस को भूल आकांक्षा पुरी ने ढूंढा नया प्यार, ऐसे दिया इशारा
पारस को भूल आकांक्षा पुरी ने ढूंढा नया प्यार, ऐसे दिया इशारा
Share:

टीवी शो बिग बॉस 13 में आकर मशहूर होने वाले पारस छाबड़ा इन दिनों अपने नए शो को लेकर चर्चाओं में हैं। ऐसे में बीते दिनों वह अपनी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी को लेकर भी चर्चाओं में रह चुके हैं जो अब उनकी एक्स बन चुकीं हैं। आप सभी जानते ही होंगे कि पारस ने उन्हें सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक कर दिया है। ऐसे में अब पारस केवल माहिरा शर्मा के करीब हैं। वहीं अब ऐसा भी लग रहा है कि आकांक्षा पुरी भी पारस छाबड़ा के साथ रिश्ता नहीं निभा पाएंगी।

इसी करण से उन्होंने वैलेंटाइन डे के मौके पर इशारा कर दिया था कि, वह किसी और को डेट कर रही हैं। वहीं अब उनके हाथ में एक अंगूठी नजर आई है। जी हाँ, उन्होंने सगाई की अंगूठी भी पहन डाली है और उसकी फोटो इस समय तेजी से वायरल हो रहीं हैं। अभी कुछ समय पहले ही आकांक्षा पुरी ने अपने हाथों की तस्वीर फैंस के साथ साझा की थी और इसमें उनके हाथ में खूबसूरत अंगूठी नजर आ रही है।

आप देख सकते हैं वैसे तो इस तस्वीर में वह अपना नेलपेंट फैंस को दिखाती नजर आई थीं लेकिन फैंस ने आकांक्षा पुरी के नेल्स के साथ साथ उनकी अंगूठी को भी ध्यान में ले लिया और पूछना शुरू कर दिया कि यह किसके नाम की है। वैसे अब जब ये तस्वीर पारस छाबड़ा देखेंगे तो उनको ये देखकर जलन होगी या नहीं यह तो वही बता सकते हैं।

आरती सिंह के रेप की बात सुन हैरान रह गए थे घरवालें, बताया कैसा था उनकी मां का रिएक्शन

डायरेक्टर ऋषि मांडिएल का धूमधाम से मना जन्मदिन, मोहसिन और शिवांगी ने किया ऐसा काम

बिग बॉस की कंटेस्टेंट दलजीत का दिखा ग्लैमरस अवतार, शेयर की ये फोटोज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -