झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, समर्थकों सहित झामुमो में शामिल हुआ ये कद्दावर नेता
झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, समर्थकों सहित झामुमो में शामिल हुआ ये कद्दावर नेता
Share:

रांची: एक समय में लोकसभा उपाध्यक्ष रहे भाजपा के दिग्गज नेता कड़िया मुंडा के पुत्र अमरनाथ मुंडा अपने समर्थकों के साथ शनिवार की शाम झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम लिया है। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने अमरनाथ और उनके समर्थकों को झामुमो की सदस्यता ग्रहण करवाई है। मुंडा के झामुमो शामिल होने से भाजपा को झारखण्ड चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है।

बता दें कि कड़िया मुंडा का खूंटी क्षेत्र में अच्छा ख़ासा प्रभाव रहा है। यहां से भाजपा ने नीलकंठ सिंह मुंडा को विधानसभा चुनाव का टिकट दिया है, जिनके खिलाफ गठबंधन में झामुमो ही चुनावी मैदान में है। लोकसभा चुनाव में कड़िया मुंडा को खूंटी से टिकट नहीं दिए जाने के बदले उन्हें भाजपा ने ढेर सारे आश्वासन दिए थे। बताया जाता है कि उन आश्वासनों में उनके पुत्र को विधानसभा चुनाव में टिकट देने की भी बात थी।

लेकिन इस विधानसभा चुनाव में भी टिकट नहीं मिलने का संकेत पाकर पिछले दिनों अमरनाथ मुंडा, सुदेश महतो के पास भी गए थे। खूंटी में नामांकन दाखिल करने की तिथि गुजर चुकी है। स्पष्ट है कि मुंडा अब चुनाव में खुल कर झामुमो का समर्थन करेंगे। अमरनाथ मुंडा ने कहा कि भाजपा में टिकट विभाजन में बहुत पक्षपात हुआ है। कड़िया मुंडा ने इस विषय में कहा कि ये बेटे का व्यक्तिगत फैसला है।

भाजपा विधायक आशीष शेलार ने साधा निशाना, कहा- शिवसेना ने किया जनादेश का अपमान

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का बड़ा ऐलान, कहा- मनोज तिवारी के नेतृत्व में लड़ा लाएगा दिल्ली विधानसभा चुनाव

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पाकिस्तान को भेजा इस कार्यक्रम का न्योता, भाजपा ने कहा- देश विरोधी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -