करोड़ों कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, EPFO ने PF पर बढ़ाई ब्याज दर
करोड़ों कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, EPFO ने PF पर बढ़ाई ब्याज दर
Share:

नई दिल्ली: सेवानिवृत्ति निधि निकाय EPFO ने शनिवार को 2023-24 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर 8.25 प्रतिशत की तीन साल की उच्च ब्याज दर तय की है। मार्च 2023 में, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 2022-23 के लिए EPF पर ब्याज दर को 2021-22 में 8.10 प्रतिशत से मामूली बढ़ाकर 8.15 प्रतिशत कर दिया था।

इससे पहले मार्च 2022 में, EPFO ने अपने छह करोड़ से अधिक ग्राहकों के लिए 2021-22 के लिए EPF पर ब्याज को घटाकर चार दशक के निचले स्तर 8.1 प्रतिशत कर दिया था, जो 2020-21 में 8.5 प्रतिशत था। यह 1977-78 के बाद से सबसे कम था, जब EPF ब्याज दर 8 प्रतिशत थी। एक सूत्र ने कहा कि, "EPFO के शीर्ष निर्णय लेने वाले निकाय सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ने शनिवार को अपनी बैठक में 2023-24 के लिए EPF पर 8.25 फीसद ब्याज दर प्रदान करने का फैसला किया है।" 

2020-21 के लिए ईपीएफ जमा पर 8.5 प्रतिशत ब्याज दर सीबीटी द्वारा मार्च 2021 में तय की गई थी। सीबीटी के फैसले के बाद 2023-24 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर को सहमति के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा जाएगा। सरकार के अनुमोदन के बाद, 2023-24 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर ईपीएफओ के छह करोड़ से अधिक ग्राहकों के खातों में जमा की जाएगी। वित्त मंत्रालय के माध्यम से सरकार द्वारा अनुमोदन के बाद ही ईपीएफओ ब्याज दर प्रदान करता है। मार्च 2020 में, ईपीएफओ ने 2019-20 के लिए भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को घटाकर सात साल के निचले स्तर 8.5 प्रतिशत कर दिया था, जो 2018-19 के लिए 8.65 प्रतिशत थी।

EPFO ने अपने ग्राहकों को 2016-17 में 8.65 प्रतिशत और 2017-18 में 8.55 प्रतिशत ब्याज दर प्रदान की थी। 2015-16 में ब्याज दर थोड़ी अधिक 8.8 प्रतिशत थी। सेवानिवृत्ति निधि निकाय ने 2013-14 के साथ-साथ 2014-15 में 8.75 प्रतिशत ब्याज दर दी थी, जो 2012-13 के 8.5 प्रतिशत से अधिक है।  

मौलाना तौकीर रजा के भड़काऊ भाषण के बाद बरेली में हिंसा, शहामत गंज में हुआ पथराव, दी थी हिंसा की धमकी

इस राज्य में शुरू हुई हेलिकॉप्टर से ‘तीर्थ यात्रा’, इन जगहों के लिए मिलेगी सुविधा

ओडिशा की 10 बार की विधायक वी सुगनना कुमारी का दुखद निधन, सीएम पटनायक ने जताया शोक

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -