पति पर चलेगा दुष्कर्म का केस, क्या महिलाओं को मिलेगा इंसाफ....?
पति पर चलेगा दुष्कर्म का केस, क्या महिलाओं को मिलेगा इंसाफ....?
Share:

दुनिया भर में कई ऐसे मामले है जिनसे आज भी हमारा समाज अनजान है, कई बार ऐसे मामले भी सामने आते है, जिसमे पत्नी के साथ दुष्कर्म की बातें की जाती है, तो क्या ऐसे केस में  वह अपने पति पर दुष्कर्म का आरोप लगा सके...? यदि ऐसे आरोप में केस दर्ज हुए तो सबूत क्या मिलेगा? बंद कमरे में किसने क्या किया, इसके लिए किसी को जिम्मेदार कैसे ठहराया जा सकता है?  जिसके पूर्व दहेज उत्पीड़न रोकने के लिए कानून बना, लेकिन उसका जमकर दुरुपयोग किया गया। अनगिनत परिवार बर्बाद हो चुके है। इस कानून के डर से कितने परिवार बसे, यह तो हम नहीं जानते है, लेकिन ऐसे दर्जनों परिवार के बारें में जानते है जो केवल इस कानून की वजह से बर्बाद हो चुके है, वैवाहिक संबंध टूटे तो अलग हो गए। सामाजिक बेज्जती हुई तो अलग हो गए।  बच्चों की जिंदगी तबाह हो गई, इसकी की तो कोई गिनती ही नहीं। 

क्या यह कानून भी भारतीय परिवारों को जोड़ने से ज्यादा तोड़ने का काम करेगा?: लोगों को इस बात का एहसास भी नहीं होगा कि हिंदुओं को कमजोर करने की यह भी एक वामपंथी चला दी गई है। वामपंथी लोग भारत की संस्कृति-सभ्यता को नष्ट-भ्रष्ट करने पर आमादा हो चुके है। जिसके लिए उन्होंने महिलाओं को ही अपना हथियार बना लिया है। साड़ी, चूड़ी, पायल पहनने को गुलामी का प्रतीक कहा गया है। दहेज उत्पीड़न कानून बनाकर परिवारों को ही तोड़ने का कई बार प्रयास भी किया गया है। यह साजिश खूब सफल हो गई। लाखों परिवार जिसकी वजह से बर्बाद हो गए। लेकिन फिर भी कुछ कमी रह गई थी। शायद इसी वजह से अब पति-पत्नी के बीच ही दरार डालने की कोशिश हो रही है। अब पत्नियां पति पर 376 का केस दर्ज कराएंगी जिसमें 7 साल से आजीवन कारावास तक की सजा सम्भव हो चुकी है। इसमें बच्चे-बूढ़े माँ-बाप का क्या होगा, सोचकर भी कांप जाएंगे। 

यह सब साजिश सफल होती है महिलाओं के सशक्तिकरण के नाम से, संविधान की आड़ में और जजों को मोहरा बनाया गया है। न्यायपालिका में वामपंथी वर्चस्व इस साजिश को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।  शायद आप कहें कि हर औरत न तो दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराती है, न हर औरत दुष्कर्म का केस कराने वाली है। यदि ऐसा ही है तो शायद आप भी उन लोगों में हैं जो तब तक सच स्वीकार नहीं करते जब तक खुद अपना घर न जलने लग गए है। 

विमानन मंत्रालय ने भारतीय एयरलाइन ऑपरेटरों को प्रति वर्ष 120 नए विमान जोड़ने की पुष्टि की

IPL 2022: 'गुजरात टाइटंस' के लिए ओपनिंग कर सकते हैं हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल भी तैयार

मुख्यमंत्री का पद सँभालते ही धामी ने लिया ये बड़ा फैसला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -