जारी हुई Forbes की नयी सूची, इन बॉलीवुड सितारों ने लहराया परचम
जारी हुई Forbes की नयी सूची, इन बॉलीवुड सितारों ने लहराया परचम
Share:

Asia-Pacific’s Most Influential Celebrities की लिस्ट हाल ही में जारी कर दी गई है और इस लिस्ट में कई बॉलीवुड सितारों के नाम सामने आए हैं। जी हाँ, हम आपको इस लिस्ट को दिखाने जा रहे हैं। इस लिस्ट में महानायक अमिताभ बच्चन का नाम शामिल है जो कोई नई बात नहीं है। आप जानते ही होंगे वह सोशल मीडिया पर भी हमेशा सक्रिय रहते हैं और सामाजिक कार्यों में भी व्यस्त रहते हैं। वहीं उनके अलावा इस लिस्ट में अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है। अक्षय को बीते दिनों ही फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब में देखा गया था। इस फिल्म के जरिए उन्होंने किन्नर समाज के लिए अपनी आवाज बुलंद की थी। वैसे इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर एक कैंपेन भी चलाया था।

वहीं उनके अलावा इस लिस्ट में एक्ट्रेस आलिया भट्ट का भी नाम है जो इस साल चर्चा में रहीं। वैसे आपको याद हो तो वह सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से वे सिर्फ और सिर्फ नेपोटिज्म और परिवारवाद की वजह से खबरों में बनी रहीं। वहीं इस लिस्ट में सिंगर नेहा कक्कड़ का नाम भी शामिल है। जी हाँ, वह भी इस साल काफी प्रभावशाली मानी गई हैं। आपको याद हो तो नेहा ने हाल ही में रोहनप्रीत संग शादी की थी और उसके बाद से वह हर जगह चर्चाओं में रहीं थीं। अब इनके बाद इस लिस्ट में ऋतिक रोशन को भी जगह मिली है। वह अपने लुक्स के कारण हमेशा सुर्ख़ियों में रहते हैं।

अब आखिरी में इस लिस्ट में शामिल हुईं हैं अनुष्का शर्मा, उन्होंने इस साल बतौर निर्माता कमाल किया है और उनकी सीरीज पाताललोक ने सभी का दिल जीता है। वैसे अनुष्का के अलावा फोर्ब्स की इस लिस्ट में जैकलीन, श्रेया घोषाल, शाहरुख खान, शाहिद कपूर, रणवीर सिंह, कटरीना कैफ जैसे स्टार्स का नाम भी शामिल है।

उर्वशी रौतेला ने करवाया कोविड-19 टेस्ट, शेयर किया वीडियो

अनिल कपूर ने मांगी आईएएफ से माफ़ी, जानिए क्या है मामला?

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए राहुल रॉय, अब लेंगे स्पीच थेरेपी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -