मप्र के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान, कहा- अगर कांग्रेस पार्टी आदेश देगी तो मैं...
मप्र के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान, कहा- अगर कांग्रेस पार्टी आदेश देगी तो मैं...
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासत गरमा गई है, और साथ ही राजनेताओं के बीच तंज का दौर भी जारी हो चुका है। इस बीच मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बड़ी घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा है कि अगर कांग्रेस पार्टी आदेश देगी तो वे गुना लोकसभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हैं।

दरअसल, गुना को ज्योतिरादित्य सिंधिया का गढ़ माना जाता है और दिग्जविजय सिंह ने सिंधिया के गढ़ से चुनावी मैदान में उतरने की इच्छा जाहिर की है। वहीं कांग्रेस विधानसभा चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के किले को भेदने की तैयारियों में भी कांग्रेस पार्टी जुट गई है। बता दें कि 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने 22 समर्थक विधायकों के साथ कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था, जिसकी वजह से कमलनाथ की सरकार गिर गई थी।

वहीं, दिग्विजय सिंह पिछले कुछ दिनों से ज्योतिरादित्य सिंधिया पर वार कर रहे है. हाल ही में कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने अपना परचम लहराकर भारी बहुमत से जीत हासिल की, जिसके बाद मप्र में भी कांग्रेस में खासा उत्साह नजर आ रहा है।  जिसके चलते कर्नाटक में कांग्रेस के नतीजों पर दिग्विजय सिंह ने एक सवाल के जवाब में सिंधिया पर तंज कसा था। एक पत्रकार ने दिग्विजय सिंह से सवाल किया था कि क्या कर्नाटक में 'ऑपरेशन लोटस' चलेगा तो इसका जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा था कि, कर्नाटक में ऐसा नहीं होगा क्योंकि वहां कोई सिंधिया नही है वहां मजबूत कांग्रेसी हैं।

दिग्विजय सिंह को BJP नेता ने भेजा लीगल नोटिस, जानिए क्या है मामला?

शिवराज कैबिनेट की ​​​​​​बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, यहाँ जानिए किसे मिलेगा क्या फायदा?

कर्नाटक का किंग कौन ? खड़गे के आवास पर दिग्गजों का मंथन जारी, राहुल गांधी-वेणुगोपाल सहित कई बड़े नेता मौजूद

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -