दिग्विजय सिंह को BJP नेता ने भेजा लीगल नोटिस, जानिए क्या है मामला?
दिग्विजय सिंह को BJP नेता ने भेजा लीगल नोटिस, जानिए क्या है मामला?
Share:

जबलपुर: मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को एक नया लीगल नोटिस भेजा गया है। जबलपुर जिले की पनागर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के MLA सुशील तिवारी इंदु ने अपने अधिवक्ता के जरिए यह लीगल नोटिस भेजा है। सोमवार को जबलपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिग्विजय सिंह ने भाजपा MLA सुशील तिवारी इंदु पर पीडीएस के अनाज के घोटाले का आरोप लगाया था।

लीगल नोटिस में कहा गया है कि दिग्विजय सिंह प्रेस वार्ता आयोजित कर अपने फेसबुक पेज में मेरे पक्षकार सुशील तिवारी इंदु के खिलाफ किये गए प्रसारण पर खेद जताए एवं इससे पहले की गई टिप्पणी से संबंधित वीडियो को अपने फेस बुक पेज और शेष जगहों से भी हटा लें। ऐसा न करने की स्थिते में मेरे पक्षकार के द्वारा आपको नोटिस के खिलाफ सिविल कोर्ट जाने के लिए विवश होना पड़ेगा। वहीं सोमवार को दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भ्रष्टाचार को लेकर हमला बोला था। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था, "मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार नहीं चला रही है, बल्कि व्यवसाय कर रही है। सीएम की मिलीभगत से ही पूरा काम हो रहा है। भाजपा के मंत्री एवं MLA सिर्फ बिजनेस कर रहे हैं।" 

इसी के चलते दिग्विजय सिंह ने जबलपुर की पनागर विधानसभा सीट से भाजपा के MLA सुशील इंदु तिवारी पर भी सीधा हमला बोला था। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में PDS का पूरा काम भाजपा MLA सुशील तिवारी के पास है, जिसमें से 30 प्रतिशत से 40 प्रतिशत अनाज वह बाजार में बेच रहे हैं, मगर कोई भी बोलने वाला नहीं है। दिग्विजय सिंह के इन आरोपों के चलते ही भाजपा MLA सुशील तिवारी इंदु ने पूर्व सीएम को माफी मांगने के लिए कहा है तथा ऐसा न करने पर कोर्ट का रुख करने की भी धमकी दी है।

बृजभूषण सिंह के खिलाफ जांच कमिटी ने क्या कहा ? पढ़ें धरना दे रहे पहलवानों का जवाब

शिवराज कैबिनेट की ​​​​​​बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, यहाँ जानिए किसे मिलेगा क्या फायदा?

रणबीर ने लगाई आदित्य और अनन्या के रिश्ते पर मुहर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -