भीम सिंह के पार्टी परिवर्तन से हिला जनता परिवार महागठबंधन खेमा
भीम सिंह के पार्टी परिवर्तन से हिला जनता परिवार महागठबंधन खेमा
Share:

पटना : बिहार में दो चरणों का मतदान संपन्न होने के बाद भी विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच जोड़-तोड़ की कार्रवाई जारी है। ऐसे में कुछ नेता एक दल से दूसरे दल में शामिल हो रहे हैं। देशभर में भाजपा को प्रभुत्व और बिहार में मोदी लहर के साथ ही एनडीए के संभावित प्रभाव से आशंकित नेता अन्य दलों को छोड़कर एनडीए में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में कुछ नेता भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। ऐसे ही एक नेता ने मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का खेमा छोड़कर अमित शाह का खेमा थाम लिया है। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता प्राप्त करने वाले भीम सिंह नीतिश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

राजग के पास भीम सिंह ने वर्ष 2013 में एक विवादित बयान दिया था। जिसके बाद उन्हें अपना मंत्री पद छोड़ना पड़ा। जेडीयू खेमे में अपनी उपेक्षा के चलते वे भाजपा में शामिल हो गए। उल्लेखनीय है कि भीम सिंह के जिस बयान पर विवाद हो गया था उसमें उन्होंने कहा था कि सेना में लोग मरने के लिए ही जाते हैं।

इस बयान के बाद वर्ष 2013 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सैनिकों का इतना बड़ा अपमान किसी ने भी नहीं किया होगा। इस तरह के निर्लज्ज लोग शहीदों पर आंसू भी नहीं बहा सकते तो उनका अपमान भी नहीं किया जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि भाजपा में शामिल होने से पहले उन्होंने अपना इस्तीफा विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह को सौंप दिया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -