भारती सिंह ने दिखाई अपने बेटे की झलक! इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीर
भारती सिंह ने दिखाई अपने बेटे की झलक! इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीर
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) हाल ही में मां बनी हैं। भारती सिंह ने 3 अप्रैल को बेटे को जन्म दिया है। इस विशेष अवसर पर मनोरंजन जगत के कई स्टार्स उन्हें बधाइयां एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, प्रशंसक भारती से उनके बेटे की झलक दिखाने की डिमांड कर रहे हैं। बेटे के जन्म के पश्चात् भारती सिंह (Bharti Singh) और उनके हस्बैंड हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। 

वही इस बीच भारती की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें वह एक नवजात बच्चे को गोद में लिए हुए दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इस फोटो में भारती अपने बेटे के साथ हैं। हालांकि, ये सच नहीं है। भारती सिंह की वायरल हो रही तस्वीर को एडिट किया गया है। 

ध्यान हो कि डिलीवरी के पश्चात् भारती सिंह ने स्वयं पोस्ट साझा करते हुए बताया था कि वह बेटे की मां बनी हैं। तत्पश्चात, उन्होंने एक और पोस्ट किया था, जो बहुत सुर्ख़ियों में रहा। भारती ने प्रेग्नेंसी के समय का एक फोटोशूट साझा किया था, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दी। पिंक कलर के ऑउटफिट में भारती सिंह बहुत क्यूट लगीं, किन्तु उन्होंने जो कैप्शन लिखा, वो बहुत मजेदार था। भारती ने फोटोज साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जो टमी में था वो बाहर आ गया है। ये बेबी बॉय है। लव यू गणपति बप्पा मोरया'। भारती के इस पोस्ट को बहुत पसंद किया गया।

करण कुंद्रा के कारण निशांत भट्ट ने छोड़ा 'डांस दीवाने जूनियर', अब इस शो में आएँगे नजर

'हुनरबाज' के सेट पर परिणीति चोपड़ा ने कर दिखाया कुछ ऐसा, मिथुन चक्रवर्ती से लेकर करण जौहर तक हुए दंग

सामने आई गुरमीत-देबीना की बेटी की पहली तस्वीर, मौसी के साथ आई नजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -