करण कुंद्रा के कारण निशांत भट्ट ने छोड़ा 'डांस दीवाने जूनियर', अब इस शो में आएँगे नजर
करण कुंद्रा के कारण निशांत भट्ट ने छोड़ा 'डांस दीवाने जूनियर', अब इस शो में आएँगे नजर
Share:

जाने माने मशहूर डांसर-कोरियोग्राफर निशांत भट्ट (Nishant Bhatt) ने डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने जूनियर्स' को क्विट करने का निर्णय ले लिया है। बताया जा रहा है कि निशांत भट्ट ने ऐसा रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' के लिए किया है। निशांत भट्ट एक यंग किड प्रतियोगी के मेंटर होने वाले थे। शो के प्रोमोज बहुत बज क्रिएट कर रहे हैं। करण कुंद्रा शो में होस्ट का किरदार निभाते दिखाई देंगे। मर्जी पेस्टनजी, नीतू कपूर एवं नोरा फतेही शो के जजेज हैं। 

वही इसी बीच निशांत भट्ट ने शो से स्वयं को दूर रखने को निर्णय ले लिया है। बताया जा रहा है कि निशांत भट्ट शीघ्र ही रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' में दिखाई देंगे। निशांत भट्ट के स्थान पर 'डांस दीवाने जूनियर्स' पैनल मेंटर में अब सोनाली कार, तुषार शेट्टी तथा प्रतीक उत्तेकर दिखाई देने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, मौनी रॉय के दो बेस्टफ्रेंड्स रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' का भाग बनने वाले हैं। 

निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल, दोनों ही रोहित शेट्टी के शो का भाग होंगे। 'खतरों के खिलाड़ी' एक ऐसा शो है जो टीआरपी की सूची में बहुत हाई लेवल अचीव करता है। स्टंट बेस्ड रियलिटी शो को लोग देखना पसंद करते हैं। प्रतियोगी भी एक एपिसोड के लिए बहुत हाई-फाई फीस लेते हैं। निशांत भट्ट को इस स्टंट बेस्ड शो में देखने के लिए उनके प्रशंसक उत्साहित हो रहे हैं। वही देखना होगा कि खतरों के खिलाड़ी में निशांत भट्ट कितना धमाल मचा पाते है।

सामने आई गुरमीत-देबीना की बेटी की पहली तस्वीर, मौसी के साथ आई नजर

तेजस्वी प्रकाश ने खरीदी नई कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

कैमरे में कैद हुआ शहनाज गिल का मोबाइल, दिखा कुछ ऐसा कि भर आई सबकी आँखे 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -