'हुनरबाज' के सेट पर परिणीति चोपड़ा ने कर दिखाया कुछ ऐसा, मिथुन चक्रवर्ती से लेकर करण जौहर तक हुए दंग
'हुनरबाज' के सेट पर परिणीति चोपड़ा ने कर दिखाया कुछ ऐसा, मिथुन चक्रवर्ती से लेकर करण जौहर तक हुए दंग
Share:

टेलीविज़न जगत का लोकप्रिय टैलेंट रियलिटी शो 'हुनरबाज' (Hunarbaaz) आजकल लोगों के बीच बहुत लाइमलाइट लूट रहा है। इस शो में आने वाले एक से बढ़कर एक प्रतियोगी जजेज एवं दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। इस बार पैनल में मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty), परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) एवं करण जौहर (Karan Johar) हैं जो प्रतियोगियों को जज करते दिखाई देते हैं। प्रत्येक वीकेंड इस शो में एक खास मेहमान आता है जो प्रतियोगियों के हुनर का सलाम करता है। इस बार पंजाबी गायिका नेहा भसीन शिरकत करने वाली हैं। 

वही नेहा, मिथुन चक्रवर्ती संग शो में ठुमके तो लगाती नजर आएंगी ही, साथ ही परिणीति चोपड़ा संग गायिकी करती भी दिखाई देगी। परिणीति चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह नेहा संग तालमेल बिठाती तथा गायिकी करती दिखाई दे रही हैं। परिणीति चोपड़ा को गायिकी करने का बहुत शौक है। वह अक्सर अपने खाली वक़्त में गायिकी और रियाज करती हैं। इसके बारे में परिणीति चोपड़ा कई बार शो में बता भी चुकी हैं। 

वही करण जौहर शो में अपने डेपर लुक एवं विटिनेस के चलते सुर्खियां बटोरते दिखाई देते हैं। परिणीति चोपड़ा कई बार करण जौहर को बता चुकी हैं कि वह अच्छी गायिकी कर लेती हैं, किन्तु करण जौहर को कभी भरोसा नहीं हुआ। इस बार परिणीति चोपड़ा ने भी करण को भरोसा दिलाकर छोड़ा। नेहा भसीन संग जब परिणीति चोपड़ा ने गायिकी की तो करण जौहर उनसे बहुत इंप्रेस दिखाई दिए। वीडियो में करण के हाव-भाव स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। अंत में जब नेहा भसीन एवं परिणीति चोपड़ा गायिकी जुगलबंदी अपनी समाप्त करते हैं तो करण जौहर एवं मिथुन चक्रवर्ती खड़े होकर बजर बजाते हैं तथा परिणीति चोपड़ा के लिए ताली भी बजाते हैं। वही सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 

तेजस्वी प्रकाश ने खरीदी नई कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

कैमरे में कैद हुआ शहनाज गिल का मोबाइल, दिखा कुछ ऐसा कि भर आई सबकी आँखे

कंगना रनौत ने की अमिताभ बच्चन से अपनी बराबरी, पोस्ट शेयर कर कह डाली ये बड़ी बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -