भारती सिंह ने दिया नन्ही परी को जन्म! कॉमेडियन ने खुद बताया ये बड़ा सच
भारती सिंह ने दिया नन्ही परी को जन्म! कॉमेडियन ने खुद बताया ये बड़ा सच
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह मां बन गई हैं! उनके घर बेटी ने जन्म लिया है! अब थोड़ा रुकिए, इतना खुश होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि भारती सिंह के मां बनने की सुचना सच नहीं है। आजकल सोशल मीडिया पर भारती सिंह के मां बनने की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। किन्तु इन अटकलों पर जरा भी भरोसा करने की आवश्यकता नहीं है। 

भारती मां नहीं बनी हैं। वो अभी भी गेम शो खतरा खतरा खतरा की शूटिंग कर रही हैं। अपने मां बनने की फेक ख़बरों को लेकर भारती सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है। लाइव चैट में भारती ने सच बताते हुए बोला- मैं गर्भवती हूं। मेरे जानने वाले मुझे कॉल कर बधाई दे रहे हैं। ऐसी खबरें हैं कि मेरी बेटी हो गई है। मगर ये सच नहीं है। मैं खतरा खतरा खतरा के सेट पर हूं। यहां 15-20 मिनट का ब्रेक है तो मैंने सोचा मैं लाइव आकर ये बता दूं कि मैं अभी भी काम कर रही हूं।

भारती ने कहा- मैं डरी हुई हूं। मेरी डिलीवरी दिनांक पास है। हर्ष और मैं बच्चे के बारे में बात करते हैं। भारती ने कहा कि उन्हें लगता है उनका बच्चा बहुत फनी होने वाला है क्योंकि वे दोनों फनी हैं। भारती ने प्रशंसकों से झूठी खबरों पर विश्वास ना करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वे और हर्ष बच्चे की खबर को साझा करेंगे। ध्यान हो, भारती सिंह कभी भी मां बन सकती हैं। अप्रैल के पहले सप्ताह में उनकी डिलीवरी डेट है। प्रेग्नेंसी फेज में भी भारती पूरी तरह सक्रीय हैं। वे हस्बैंड हर्ष संग शो खतरा खतरा खतरा को होस्ट कर रही हैं।

इंटरनेट पर मची उर्फी जावेद की धूम, तस्वीरों ने बढ़ाया पारा

VIDEO! 'बड़े अच्छे लगते हैं' में दिखा कंडोम सीन, देखकर घूम गया फैंस का सिर

'हुनरबाज' के मंच पर पहुंची भारतीयों को यूक्रेन से वापस लेकर लौटीं पायलट, देखकर रो पड़ी परिणीति चोपड़ा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -