'हुनरबाज' के मंच पर पहुंची भारतीयों को यूक्रेन से वापस लेकर लौटीं पायलट, देखकर रो पड़ी परिणीति चोपड़ा
'हुनरबाज' के मंच पर पहुंची भारतीयों को यूक्रेन से वापस लेकर लौटीं पायलट, देखकर रो पड़ी परिणीति चोपड़ा
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'हुनरबाज' में इस वीकेंड पायलट शिवानी कालरा शिरकत करने वाली हैं। यह वह पायलट हैं जो यूक्रेन से कई विद्यार्थियों को भारत वापस लेकर लौटी थीं। शिवानी कालरा के 'हुनरबाज' के स्टेज पर एंट्री लेते हुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को निर्माताओं ने साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शिवानी कालरा उस नजारे को बयां करने का प्रयास कर रही हैं, जब यूक्रेन तथा रूस हमले में भारतीय विद्यार्थी फंसे थे। इसे सुनकर परिणीति चोपड़ा भी बहुत भावुक होती दिखाई दी। 

वीडियो का आरम्भ फ्लाइट के भीतर बैठे विद्यार्थियों से होता है। इसके बाद शिवानी कालरा 'हुनरबाज' के मंच पर आती हैं तथा उन्हें सभी मिलकर 'हुनर' सलाम करते हैं। शिवानी कहती हैं कि एयरक्राफ्ट भारत की जमीन पर लैंड हुआ, सभी बच्चों को अपने माता-पिता से मिलते हुए देखा। शब्दों में बयां नहीं कर सकती हूं इस अहसास को। यह सुनकर परिणीति चोपड़ा बहुत भावुक हो जाती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

'हुनरबाज' के मंच से शिवानी कालरा को खास सलाम मिलता है। वीडियो साझा करते हुए निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, "भारत वासियों को यूक्रेन से सही-सलामत वापस लाने वाली पायलट शिवानी कालरा, आने वाली हैं हुनर से भरे मंच पर। क्या आप हो उतावले इनसे मिलने?" प्रशंसकों को भी यह वीडियो बहुत भावुक कर रहा है।

शुरू हुई अनुपमा-अनुज की शादी की रस्में, नया प्रोमो देख झूम उठे फैंस

शादी के बाद कुछ इस अंदाज में नजर आई शमा सिकंदर, तस्वीरें देख हो जाएंगे मदहोश

फैंस को बड़ा झटका! 'अनुपमा' से हुई अनुज की छुट्टी? इस पोस्ट से हुआ खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -