'बुआ' ने तय कर दी नेहा कक्कड़ की शादी, कपिल के शो में आएगा दूल्हा
'बुआ' ने तय कर दी नेहा कक्कड़ की शादी, कपिल के शो में आएगा दूल्हा
Share:

टीवी पर प्रसारित होने वाला शो इंडियन आइडल की जज और मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ हमेशा ही चर्चाओं में बनी रहती हैं। फिलहाल नेहा चर्चा में आई हैं अपनी शादी को लेकर। नेहा कक्कड़ का हाल ही में अभिनेता हिमांश कोहली के साथ ब्रेकअप हुआ था। जिसके बाद नेहा को कई बार कई मौकों पर हिमांश को याद करते और रोते हुए देखा गया था। हाल ही में खबर सामने आई है कि नेहा लिए अब लड़का ढूंढ लिया गया है। नेहा के लिए लड़का ढूंढा है 'बुआ' ने।

सिंगर नेहा के लिए जो लड़का बुआ ने ढूंढा है वो लड़का वकील है। जानना नहीं चाहेंगे कि आखिर नेहा की ये बुआ हैं कौन? ये बुआ और कोई नहीं बल्कि मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह हैं। भारती ने नेहा के लिए ये लड़का ढूंढा है। असल में इस वीकेंड मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में नेहा कक्कड़ अपने भाई टोनी कक्कड़ और बहन सोनू के साथ नजर आने वाली हैं। इस शो से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह कहती हैं मैंने नेहा के लिए लड़का देख लिया है, मैं कल ही उसके साथ डेट पर गई थी। इस पर नेहा चौंक जाती हैं और कपिल कहते है कि लड़का नेहा के लिए देखा है तो तू क्यों डेट पर गईं? इस बात का जवाब देते हुए भारती कहती हैं कि वो कोर्ट की डेट पर गईं थीं और लड़का वकील है और लड़के को मैंने हां कर दी है।

 

 

कपिल कहते हैं, नेहा से पूछे बिना हां कैसे कर दी। इस बात को सुनकर बुआ (भारती सिंह) कहती हैं कि नेहा से क्या पूछना, लड़का वकील है, बेटी हमारी जज है तो तुम्हारा क्यों ऑर्डर-ऑर्डर निकल रहा है। भारती ने सिर्फ नेहा के ही नहीं हालाँकि सोनू कक्कड़ और टोनी कक्कड़ के भी जमकर मजे लिए। बताया जा रहा है कि इससे पहले नेहा कृष्णा के साथ वाला वीडियो भी सामने आया था। इस वीडियो में कृष्णा सपना के किरदार में थे और नेहा से कहते हैं कि, 'नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल की अर्चना पूरन सिंह हैं। अर्चना जी यहां हंस-हंसकर पैसा कमा रही हैं और नेहा इंडियन आइडल में रो-रोकर पैसा कमा रही हैं।' इस बात पर सभी ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं। नेहा खुद भी हंसते हुए कृष्णा पर चिल्लाने लगती हैं। जानकारी के लिए बता दें कि ये एपिसोड आज रात प्रसारित होने वाला है।

कुशल पंजाबी के अंतिम संस्कार पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे टीवी के स्टार्स

मोनालिसा ने 2019 में दी हॉट और सेक्सी फोटोज, देखिये तस्वीरें

डेढ़ करोड़ की कार का मालिक बना यह टीवी एक्टर, फोटो शेयर कर जाहिर की ख़ुशी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -