पोर्न साईट्स पर लगे बेन, सेक्स एजुकेशन पर चर्चा से कुछ और भी जरूरी
पोर्न साईट्स पर लगे बेन, सेक्स एजुकेशन पर चर्चा से कुछ और भी जरूरी
Share:

इंदौर : केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह इंदौर पहुंचे। वे इंदौर में भय्यू महाराज के स्कीम नंबर 74 स्थित निवास शिवनेरी पहुंचे। जहां दोनों में लगभग 4 घंटे तक बंद कमरे में चर्चा हुई। इस चर्चा में भय्यू महाराज ने बहुत ही महत्वपूर्ण बाद विदेश राज्य मंत्री सिंह के सामने रखी। उन्होंने कहा कि सरकार को पोर्न साईट्स को प्रतिबंधित करना चाहिए। ये साईट्स नशे की तरह कार्य कर रही हैं। यह बेहद घातक है। इस तरह की साईट्स से दुष्कर्म के मामले भी बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार सेक्स एजुकेशन पर चर्चा कर रही है। मगर जरूरत इस बात की है कि बच्चों तक सही बात पहुंचाई जाए उन्हें अच्छी बातों की ओर प्रेरित किया जाए। वीके सिंह ने इस तरह की परेशानी का समाधान खोजन की बात कही। उन्होंने कहा कि पोर्न साईट्स से दुष्कर्म के मामले बढ़ रहे हैं तो दूसरी ओर सरकार वयस्कता की उम्र घटना पर ध्यान दे रही है लेकिन सरकार को दुष्कर्म के मामलों को रोकने के लिए कोई प्रयास करने चाहिए। इन्हें रोकने का कोई तो मार्ग जरूर होगा।

दूसरी ओर विदेश राज्यमंत्री का स्वागत करने और उनसे भेंट करने पहुंचे इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शंकर लालवानी ने विदेश राज्य मंत्री से कहा कि पाकिस्तान में सिंधी और सिंध के लोगों पर अत्याचार हो रहे हैं। यही हाल बलूचिस्तान में भी हैं। उन्होंने सरकार से बलूचिस्तान और सिंध के लिए हल निकालने की मांग की। इस दौरान विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह से कहा गया कि पीएम मोदी जी से पूछिए वही बलूचिस्तान पर सरकार के रूख को लेकर जानकारी दे सकेंगे।

बंद होगा इंदौर का क्योरवेल हाॅस्पिटल, फट गया था कंप्रेशर

युवक ने चबाई नागिन, और बच गई जान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -