युवक ने चबाई नागिन, और बच गई जान
युवक ने चबाई नागिन, और बच गई जान
Share:

इंदौर : अधिकांशतः इंसान को सर्प के काटने की घटनाऐं होती रहती हैं मगर ऐसा कम ही होता है कि कोई इंसान सर्प या सरिसृप प्रजाति के किसी जंतु को अपने मुंह में कच्चा समा ले और उसे कुछ भी न हो हालांकि विष का प्रभाव होना स्वाभाविक है मगर फिर भी ईश्वर की कृपा हो तो सबकुछ ठीक रहता ही है। ऐसा ही एक वाकया मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में देखने को मिला। दरअसल यहां पर आराम कर रहे एक युवक के मुंह में नागिन घुस गई। ऐसे में उसे कुछ समझ नहीं आया। उसने मुंह में कुछ पदार्थ जाने पर उसे दातों से चबा लिया।

जब इस युवक की मां ने उसके मुंह पर खून लगा देखा तो वह यह सब देखकर डर गई। उसने अपने पुत्र को नींद में से जगाया और फिर जब दोनों ने कमरे में देखा तो वे देखकर दंग रह गए। जी हां, दोनों के ही पास नागिन के कटे अवशेष पड़े मिले। यह देखकर दोनों स्तब्ध रह गए। युवक विनोद निवासी कुलकर्णी भट्टा मुहल्ला की मां रामप्यारी ने एक तांत्रिक को बुलाकर विनोद का उपचार किया।

दरअसल तांत्रिक ने विनोद को धागा बांधा और फिर उसे नमक मिला पावडर खिलाया ऐसे में विनोद ने उल्टी की और फिर नागिन का कटा सिर विनोद के मुंह में से बाहर आ गया। इसके बाद परिजन विनोद को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उसे उपचार दिया गया। हालांकि अब विनोद खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

सिटी बस के पिछला पहिया में आने से बीसीए छात्र की मौत :इंदौर

इस गांव में फैल रही है अदृश्य सांप के काटने की बीमारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -