'बलात्कार से बेहतर तुम मुझे गोली मार दो', तड़पती लड़की ने लगाई गुहार
'बलात्कार से बेहतर तुम मुझे गोली मार दो', तड़पती लड़की ने लगाई गुहार
Share:

अमेरिका से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ बलात्कार के प्रयास के चलते पीड़ित लड़की ने हमलावर से कहा कि वह उसे गोली मार दे, मगर रेप नहीं करे। हमलावर बंदूक दिखाकर लड़की से रेप का प्रयास कर रहा था। 29 वर्षीय अपराधी व्यक्ति को गन पॉइंट पर रेप का प्रयास एवं धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। व्यक्ति ने हथियार के दम पर लड़की को पहले तो बंधक बनाया एवं फिर उससे बलात्कार करने का प्रयास किया। 

हालांकि, जब लड़की ने विरोध किया तो उसे उल्टे पैर भागना पड़ा। मामला अमेरिका के फ्लोरिडा का है। रिपोर्ट के अनुसार, एक लड़की पार्क में अपने बॉयफ्रेंड के साथ गई थी। तभी एक हथियारबंद व्यक्ति ने उन्हें घेर लिया। उसकी पहचान डोनोवन टायलर एडकिंस के तौर पर हुई। एडकिंस लड़की के साथ अभद्रता करने लगा। उसकी अश्लील हरकत देख लड़की सहम गई मगर उसने डटकर उसका मुकाबला किया। बंदूक के दम पर बलात्कार का प्रयास कर रहे एडकिंस से लड़की ने कहा- 'तुम्हें पहले मुझे गोली मारनी होगी।' इतना ही नहीं उसकी एडकिंस से हाथापाई भी हुई। इसके चलते लड़की जोर-जोर से चिल्ला रही थी। 

वही इस मामले को लेकर पुलिस टीम को 10 फरवरी को सुबह पिनव्यू पार्क से एक अर्जेंट कॉल मिली थी। जब सामने से पीड़ित लड़की ने आपबीती सुनाई तो पुलिस तत्काल हरकत में आ गई। बाद में एडकिंस को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर गुंडागर्दी, रेप का प्रयास सहित आधा दर्जन अन्य अपराधों के लिए केस दर्ज किया गया है। Brevard County Sheriff के ऑफिस ने बताया कि एडकिंस बंदूक की नोक पर पीड़िता को जंगल में ले गया तथा रेप का प्रयास करने लगा। उसने अपने कपड़े उतार दिए एवं बंदूक दिखाकर धमकाने लगा। मगर लड़की की चिल्लाहट सुनकर उसका बॉयफ्रेंड मौके पर पहुंच गया। उसे देखकर एडकिंस घबरा गया एवं पत्थर से पैर लड़ने के कारण वह जमीन पर गिर गया। इसी बीच लड़की को भागने का अवसर मिल गया। फिलहाल, एडकिंस में 30 लाख रुपये के बांड पर ब्रेवार्ड काउंटी जेल में बंद है। मंगलवार को उसकी अदालत में पेशी है। 

'आदि महोत्सव' का शुभारम्भ, पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, पढ़ें संबोधन की मुख्य बातें

यूपी: दो ट्रेनों में आमने-सामने की भिड़ंत से रेलवे ट्रैक बाधित, कई गाड़ियां निरस्त

BBC के दफ्तरों पर तीसरे दिन भी आयकर की छापेमारी जारी, कर्मचारियों को WFH का आदेश

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -