आस्था की पराकाष्ठा, राम मंदिर के लिए भिखारियों ने समर्पित किए 2425 रुपए
आस्था की पराकाष्ठा, राम मंदिर के लिए भिखारियों ने समर्पित किए 2425 रुपए
Share:

नई दिल्ली: राम नगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण की खबर के बाद से देश के विभिन्न हिस्सों से हर वर्ग के लोग चंदा दे रहे हैं। ऐसे में झारखंड से कुछ ऐसे रामभक्त सामने आए हैं, जिनकी श्रद्धा आपको भावुक कर देगी। ये कोई साधारण राम भक्त नहीं है। ये लोग खुद अपना गुजर बसर भीख माँग माँगकर करते है, लेकिन इसके बाद भी इन लोगों ने श्रीराम के नाम 2425 रुपए समर्पित किए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये भिखारी झारखंड के रामगढ़ जिला मुख्यालय स्थित लेप्रोसी कॉलोनी में निवास करते हैं। यहाँ की एक रहने वालीं सरस्वती देवी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि वे लोग रोज भीख माँग और कचरा बीन पर जीवन-यापन करते हैं। लेकिन बात जब राम मंदिर की आई तो वे लोग अपने आप को रोक नहीं पाए। कॉलोनी के रहने वाले जीतू महतो ने भी भगवान राम के प्रति आस्था और श्रद्धा दिखाते हुए राम मंदिर के लिए 1 हजार रुपए का योगदान दिया है।

लेप्रोसी कॉलोनी में समर्पण राशि लेने के लिए गए राम मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों ने ऐसी श्रद्धा देख कहा कि समाज का प्रत्येक तबका राम मंदिर निर्माण के वास्ते बढ़-चढ़कर चंदा दे रहा है। सभी भव्य राम मंदिर के सपने को साकार होते देखना चाहते हैं।

ICICI बैंक और MUFG बैंक भारत में जापानी निगमों की सेवा का करेंगे सहयोग

बजट ने स्वास्थ्य और इन्फ्रा सेक्टर को प्रदान किया है प्रोत्साहन: आरबीआई गवर्नर

रियल्टी प्रमुख गोदरेज प्रॉपर्टीज के शुद्ध लाभ में आई 69 प्रतिशत की गिरावट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -