बिग बॉस बना जंग का मैदान, आपस में भिड़ी राखी सावंत और शमिता शेट्टी
बिग बॉस बना जंग का मैदान, आपस में भिड़ी राखी सावंत और शमिता शेट्टी
Share:

देश के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 15 के प्रतियोगियों पर टिकट-टू-फिनाले टास्क जीतने का ऐसा जोश चढ़ा है कि पूरा घर लड़ाई के मैदान में परिवर्तित हो गया है। सभी लोग आपस में झगड़ रहे हैं। टास्क की संचालक राखी सावंत पर अधिकांश प्रतियोगी अनफेयर होने का इल्जाम लगा रहे हैं। राखी के गलत फैसलों पर अब शमिता के साथ उनका खतरनाक झगड़ा होता दिखाई देगा। शो के आगामी एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो साझा किया गया है। 

वही वीडियो में आप देख सकते हैं कि टिकट-टू-फिनाले टास्क में शमिता शेट्टी तथा राखी सावंत के बीच खतरनाक कैटफाइट होती हुई दिखाई दे रही है। टास्क में देवोलीना को फेवर करने तथा अनफेयर होने पर शमिता राखी पर झगड़ती हुई देखी जा सकती हैं। राखी देवोलीना को एक राउंड का विजेता बना देती हैं। मगर प्रतियोगियों को राखी का फैसला गलत एवं बायस्ड लगता है। राखी के गलत निर्णय पर शमिता अनियंत्रित हो जाती हैं तथा राखी पर भड़कती हैं। मगर राखी अपने फैसले पर टिकी रहती हैं तथा बोलती हैं, जो मैंने देखा वो बोला। शमिता गुस्से में चिल्लाकर बोलती हैं- तुझे दिखता नहीं है तो हम क्यों खेल रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वही शमिता आगे बोलती हैं- देवोलीना कंट्रोल कर रही है तुझे। तू क्या अंधी है। इसपर राखी भी शमिता को अंधा बोल देती हैं। दोनों की जुबानी जंग इतनी अधिक बढ़ जाती है कि शमिता राखी को जोर से धक्का दे देती हैं। अब शो के आगामी एपिसोड में देखने वाली बात होगी कि शमिता के राखी संग फिजिकल होने पर बिग बॉस उन्हें क्या सजा देते हैं। 

बेयर ग्रिल्स शो के लिए कभी भी जीवों को बना लेते थे भोजन, अब कही ये बात

सोशल मीडिया के बाद अब RSS ने राहुल गाँधी को समझाया 'हिन्दू और हिंदुत्व' का अर्थ

VIDEO: 'डिलीवरी के लिए दे देना 50-50 हजार', मीडिया फोटोग्राफर्स से बोलीं भारती सिं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -