'बागेश्वर महाराज हमें जगाने आए हैं', कपिल पाटिल का आया बड़ा बयान
'बागेश्वर महाराज हमें जगाने आए हैं', कपिल पाटिल का आया बड़ा बयान
Share:

भिवंडी: महाराष्ट्र के मुंबई से सटे भिवंडी शहर में एक जनसभा के चलते केंद्रीय मंत्री ने ऐसा बयान दे दिया, जिसकी अब हर ओर चर्चा हो रही है। कार्यक्रम मध्य प्रदेश के छतरपुर के लोकप्रिय बागेश्वर धाम सरकार का था, जिसमें केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल भी सम्मिलित हुए। समारोह मुंबई से सटे भिवंडी शहर में 7 नवंबर को हुआ। इस के चलते भक्तों को संबोधित करते हुए कपिल पाटिल ने कहा, 'महाराज (बागेश्वर सरकार) ने हिन्दू धर्म की बात की। ये देश हिन्दू लोगों से ही बना हुआ है, मगर मैं ना धर्म की बात करुंगा और ना जात की बात करूंगा।' उन्होंने कहा कि जात-पात, धर्म, पंथ से उपर उठकर कोई धर्म यदि है तो वह मानवता का धर्म है। 

आगे कपिल पाटिल ने कहा, 'हम हिंदुस्तान में रहते हैं। महाराज जी हमें जगाने आए हैं। हम यदि समय पर जाग जाएंगे तो अच्छी बात है। नहीं जागेंगे तो एक दिन तिरंगे में चांद नजर आएगा। यदि समय पर जाग गए तो चांद पर तिरंगा लहराएगा। कपिल पाटिल के यह बात कहते ही भीड़ ने जय श्री राम के नारे लगाकर उनका अभिनंदन किया।

आगे पाटिल ने कहा कि हमारे देश के पीएम नरेंद्र मोदी की सोच भी यही है। वो पार्टी के बारे में नहीं सोचते। देश के प्रत्येक व्यक्ति के बारे में सोचते हैं। इसलिए वो बोलते हैं कि मेरे देश के 130 करोड़ देशवासियों। इसमें हमारे मुसलमान भाई भी आ गए। जितने धर्म हमारे देश में है। सभी धर्म के लोग इसमें आ गए। बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र में उप चुनाव हुए हैं। 

आमजन को सरकार का बड़ा झटका, रद्द होंगे लाखों राशन कार्ड

रिसेप्शनिस्ट की नौकरी का झांसा देकर किया रेप, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

कोयला कॉन्क्लेव का होगा आयोजन, कई कंपनियों के पदाधिकारी होंगे शामिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -