भाजपा में विलय हुआ झारखंड विकास मोर्चा, अमित शाह की उपस्थिति में मरांडी ने ली सदस्यता
भाजपा में विलय हुआ झारखंड विकास मोर्चा, अमित शाह की उपस्थिति में मरांडी ने ली सदस्यता
Share:

रांची: झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) का विलय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में हो गया है। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में झाविमो के प्रमुख बाबूलाल मरांडी भाजपा में शामिल हुए। अमित शाह ने बाबूलाल मरांडी को माला पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। मरांडी के साथ झाविमो के कई पदाधिकारियों ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

बताया जा रहा है कि भाजपा में झाविमो के मर्जर के बाद पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व बाबूलाल मरांडी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बना सकता है। बाबूलाल मरांडी ने 14 वर्ष बाद भाजपा में घर वापसी की है। 2006 में भाजपा से अलग होकर उन्होंने नई पार्टी गठित की थी। हालांकि उनकी पार्टी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और निरंतर गिरता गया। 2009, 2014 और 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को 11, आठ और तीन सीटों पर ही जीत मिल पाई।

बता दें कि झारंखड के पहले सीएम बाबूलाल मरांडी थे। सोमवार तक़रीबन 14 साल बाद भाजपा में उनकी वापसी हो गई। बाबूलाल की घर वापसी के बाद झारखंड में भाजपा की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो सकता है। प्रदेश में एक अदद आदिवासी चेहरे की तलाश कर रही भाजपा को बाबूलाल मरांडी के रूप में वापस ऐसा नेता मिल गया है, जिसकी जड़ें संघ से संबंधित है। जो झारखंड की सियासत का जाना-माना नाम है।

Share Market: पहले दिन बढ़त के साथ खुला बाजार, Vodafone Idea के शेयर में आया उछाल

IL&FS Crisis: डेढ़ साल पहले DEA ने दे दिए थे इसके संकेत, हलफनामे से हुआ खुलासा

NRC का खौफ ! एक साथ हज़ारों लोगों ने बनवाए जन्म प्रमाणपत्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -