जल निगम घोटाले की SIT जांच में दोषी मिले आजम खान
जल निगम घोटाले की SIT जांच में दोषी मिले आजम खान
Share:

उत्तर प्रदेश के रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के लिए एक बार फिर से नयी मुसीबत आ गई है। जी दरअसल हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक जल निगम भर्ती घोटाले की जांच कर रही एसआईटी की जांच में आजम खान को दोषी पाया गया है। बताया जा रहा है एसआईटी ने सीतापुर जेल में आजम खान के लिए वॉरंट भी दाखिल कर दिया था। आपको याद हो तो एसआईटी ने जल निगम भर्ती घोटाला मामले में आजम खान पर 25 अप्रैल 2018 को केस दर्ज किया था।

इस मुकदमे में आजम खान के साथ तत्कालीन नगर विकास सचिव एसपी सिंह, पूर्व एमडी पीके आसुदानी, तत्कालीन चीफ इंजीनियर अनिल खरे नामजद थे। जी दरअसल उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के शासन के दौरान जल निगम में जेई के 853 और क्लर्क के 335 पदों के साथ असिस्टेंट इंजीनियर के 117 पदों पर भर्तियां हुई थीं। वहीं जब जांच की गई तो एसआईटी ने आजम खान को दोषी पाया है। केवल यही नहीं अब जो जानकारी सामने आई है उसमे यह कहा गया है कि जल्द ही एसआईटी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने वाली है। वैसे हम आपको यह भी बता दें कि आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां को बीते गुरुवार को भी एक बड़ा झटका लगा था। बीते गुरूवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।

अब इस समय आजम खान, पत्नी ताजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम सीतापुर जेल में बंद हैं। आपको हम यह भी बता दें कि आजम खां रामपुर में सरकारी जमीन पर कब्जा करने के साथ वक्फ की संपत्ति जौहर यूनिवर्सिटी में शामिल करने और बेटे का फर्जी आयु प्रमाण पत्र बनवाने के मामले में जेल में हैं। वहीं उनके साथ उनकी विधायक पत्नी और पूर्व विधायक बेटा भी जेल में बंद है।

बैंक कर्मचारियों ने देशव्यापी हड़ताल का किया आह्वान

IPS ऑफिसर डी रूपा मोदगिल पर भड़कीं कंगना, की सस्पेंड करने की मांग

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -