आर्मी कैंप पर आतंकी हमला, JCO शहीद, लेफ्टिनेंट कर्नल समेत 6 घायल
आर्मी कैंप पर आतंकी हमला, JCO शहीद, लेफ्टिनेंट कर्नल समेत 6 घायल
Share:

कुपवाड़ा : भारत और पाकिस्तान की वास्तविक नियंत्रण रेखा से सटे तंगधार में सेना के कैंप पर आतंकियों ने फिदायिन हमला कर दिया। इस हमले में एक जेसीओ अर्थात् जूनियर कमीशंड अधिकारी शहीद हो गए। दूसरी ओर हमले में लेफ्टिनेंट कर्नल के घायल होने की जानकारी मिली है। घायल लेफ्टिनेंट कर्नल को सेना द्वारा उपचार दिया जा रहा है। आतंकियों ने हमले के बाद सैनिकों पर फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में सेना ने भी आतंकियों पर फायर कर दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आतंकी अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे। जिसमें चार आतंकियों ने सेना के कैंप पर हमला किया। सेना और आतंकवादियों के बीच जमकर गोलीबारी की गई। हमले से कैंप के कई क्षेत्रों में आग लग गई। एक आॅइल क्षेत्र में भी आग लग गई। यह जानकारी सामने आई है कि कैंप में तेल का यह डिपो था।

इस डिपो में आग लगते ही इसके आसपास के क्षेत्र को भी खाली करवा लिया गया। बताया जा रहा है कि तेल डिपो में आग लगने से सेना को काफी फर्क पड़ सकता है। बर्फीले क्षेत्र में सेना के वाहनों के लिए तेल की आपूर्ति इस डिपो से की जा सकती थी। मगर इसमें आगजनी होने से काफी नुकसान सेना को उठाना पड़ा है। 

आतंकियों ने प्रातः 7.40 बजे सेना के कैंप पर हमला किया था। आतंकियों की संख्या 5 से 6 होने की जानकारी दी गई है। आतंकियों के हमले के बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई की, कैंप में लगभग 80 जवान मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में लगभग 70 किलोमीटर दूर सेना का आॅपरेशन किया गया। सेना का एक कर्नल शहीद हो गया और एक लेफ्टिनेंट कर्नल और 5 अन्य घायल हो गए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -