43 साल की उम्र इस एक्टर ने की दूसरी शादी, सामने आई पहली तस्वीर
43 साल की उम्र इस एक्टर ने की दूसरी शादी, सामने आई पहली तस्वीर
Share:

टेलीविज़न के जाने माने मशहूर अभिनेता रुशद राणा की शादी हो गई है। उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड केतकी वालावलकर संग शादी कर ली है। केतकी एवं रुशद की शादी की फोटोज एवं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दूल्हा-दुल्हन की पहली झलक बेहद जबरदस्त है। शादी के जोड़े में सजे धजे रुशद और केतकी मेड फॉर ईच अदर लगे।

केतकी यैलो-ग्रीन साड़ी में खूबसूरत दुल्हन लगीं। वहीं व्हाइट कुर्ता पायजामा में दूल्हा बने रुशद हैंडसम नजर आए। सोशल मीडिया पर कपल की शादी और प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज की फोटोज छाई हुई हैं। केतकी ने अपनी मेहंदी को जमकर फ्लॉन्ट किया। रुशद और केतकी की शादी के फंक्शंस में टेलीविज़न जगत के जाने माने स्टार्स शामिल हुए। सीरियल अनुपमा की पूरी कास्ट इस शादी की शान बढ़ाने पहुंची थी।

रुशद और केतकी अपनी शादी के लिए बहुत वक़्त से उत्साहित थे। अब जाकर दोनों की मोहब्बत को 4 जनवरी 2023 को शादी का नाम मिला है। कपल इस खूबसूरत बंधन में बंधकर खुश है। 43 वर्ष की आयु में रुशद फिर से दूल्हा बने हैं। कपल की शादी मराठी रीति रिवाजों से हुई। रुशद पारसी हैं एवं केतकी महाराष्ट्रियन। रुशद की ये दूसरी शादी है। अभिनेता की पहली शादी वर्ष 2010 में हुई थी। लेकिन ये रिश्ता लंबा नहीं चल पाया था। 2013 में उनका तलाक हुआ। शादी टूटने के पश्चात् रुशद की जिंदगी में केतकी वालावलकर आईं। केतकी टेलीविज़न के हिट सीरियल अनुपमा की क्रिएटिव डायरेक्टर हैं। केतकी कई वर्षों से टेलीविज़न इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। रुशद भी वर्षों से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। 

तुनिषा शर्मा की मौत के बाद सामने आया नया वीडियो

'तारक मेहता...' शो को लेकर आई बुरी खबर, अब इस स्टार ने छोड़ा शो

अंकित के जाते ही साजिद ने दिखाया अपना असली रंग, प्रियंका चहर चौधरी के साथ किया ये काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -