भीषण बाढ़ से बेहाल असम, पानी में बहे 2 पुलिसकर्मी, अब तक 71 लोगों की मौत
भीषण बाढ़ से बेहाल असम, पानी में बहे 2 पुलिसकर्मी, अब तक 71 लोगों की मौत
Share:

गुवाहाटी: असम में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से हालात खराब होते जा रहे हैं। असम के कई जिले इस समय जलमग्न हैं। करीब 42,28,157 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीं, अब तक 71 लोगों को बाढ़ और भूस्खलन के कारण जान गंवानी पड़ी है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, बीते 24 घंटे में बाढ़ और भूस्खलन में 9 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 5,137 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। 

बाढ़ से स्थिति इतनी खराब हो गई हैं कि लोग अपने घरों को छोड़कर रिलीफ कैंप में रहने को विवश है। वहीं, रविवार रात को मध्य असम के नौगांव जिले में दो पुलिसकर्मी बाढ़ के पानी में बह गए। पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल और एक अधिकारी देर रात बाढ़ का जायजा लेने बाहर निकले थे। इसी दौरान दोनों पुलिसकर्मी बाढ़ के पानी में बह गए। कांस्टेबल के शव तो बरामद हो चुका है, लेकिन लापता पुलिस अधिकारी की तलाश अभी जारी है। 

असम के सीएम हिमंत बिश्व शर्मा आज, 20 जून को बाढ़ की मौजूदा स्थिति को लेकर डिप्टी कमिश्नर और उप-मंडल अधिकारी के साथ चर्चा करेंगे। सीएम शर्मा ने खुद ट्विटर के माध्यम से इस बात की जानकारी दी। वहीं, लगातार चौथे दिन भी इंडियन आर्मी का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। खराब मौसम के बीच, आर्मी लगातार बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने में लगी हुई है। 

'नूपुर शर्मा को वापस लो..', नेपाल और बिहार के बाद अब राजस्थान में हिन्दुओं ने किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय विज्ञान संस्थान के परिसर में ब्रेन रिसर्च का उद्घाटन किया

सड़क पर दौड़ रहा रहा 'राहुल गांधी' का समर्थक, प्रियंका ने देखा तो रुकवा दी अपनी कार और...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -