CM हिमंत बिस्वा ने धोए वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के पैर, वीडियो वायरल
CM हिमंत बिस्वा ने धोए वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के पैर, वीडियो वायरल
Share:

गुवाहाटी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा (BJP National President JP Nadda)ने असम की राजधानी गुवाहाटी में पार्टी के नए राज्य कार्यालय का उद्घाटन किया। हालाँकि इस मौके पर कुछ ऐसा हुआ जो सभी को हैरान कर गया। जी दरअसल इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद रहे और उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के पैर धोए। जी दरअसल असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के पैर धोए।

बताया जा रहा है ये कार्यकर्ता 1990 के पहले से राज्य में भाजपा पार्टी के साथ जुड़े रहे हैं और इसमें 75 सीनियर भाजपा नेता शामिल हुए और इन दिग्गज भाजपा नेताओं के पैर धोने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जी हाँ और इनमें वहीं भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे जो 1990 से असम में विभिन्न पदों पर बीजेपी पार्टी के साथ जुड़े रहे हैं।

VIDEO: एनबीए स्टार जियानिस से रणवीर ने इस गाने पर करवाया डांस

वहीं इस मौके पर हिमंत बिस्वा सरमा के अलावा बीजेपी के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे। फिलहाल उस दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो लोगों को पसंद आ रहा है। इस वीडियो में हिमंत बिस्वा सरमा भाजपा के दिग्गज नेताओं के पैर धोते हुए नजर आ रहे हैं। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि अमित शाह और जेपी नड्डा असम के तीन दिवसीय दौरे पर आए हुए हैं।

जी दरअसल यहां उन्होंने भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। वहीं उसके बाद गृहमंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 'वे गृहमंत्री नहीं भाजपा के एक कार्यकर्ता के तौर पर असम आए हैं। असम की महान भूमि को कांग्रेस ने विघटन की, आतंकवाद की, हड़तालों की, आंदोलनों की भूमि बना दिया था।'

RSS ने ब्रिटिश राज का समर्थन किया, सावरकर अंग्रेजों के लिए काम करते थे: राहुल गांधी

'झूठे आरोप लगाते हो, फिर निर्लज्ज होकर माफ़ी मांगते हो..', सीएम केजरीवाल को LG का पत्र

कांग्रेस के बाद BJP नेता की अश्लील हरकत, नाच रही लड़कियों पर बरसाए नोट और फिर...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -