कांग्रेस के बाद BJP नेता की अश्लील हरकत, नाच रही लड़कियों पर बरसाए नोट और फिर...
कांग्रेस के बाद BJP नेता की अश्लील हरकत, नाच रही लड़कियों पर बरसाए नोट और फिर...
Share:

कोरबा: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में विजयादशमी पर अश्लील डांस तथा कांग्रेसी नेताओं के नोट उड़ाने के विवाद के पश्चात् अब कोरबा जिले का एक वीडियो वायरल है। इसमें मंच पर लड़कियां 'टिप-टिप बरसा पानी...' गाने पर डांस कर रही हैं तथा बीजेपी नेता उन पर नोट उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो भी विजयादशमी कार्यक्रम का बताया जा रहा है। तत्पश्चात, अब कांग्रेस के निशाने पर भाजपा आ गई है। कांग्रेस ने कहा है कि संस्कारी पार्टी की अशोभनीय हरकत है। 

दरअसल, कटघोरा में 5 अक्टूबर को रावण दहन कार्यक्रम था। इस बार कार्यक्रम बस स्टैंड में न होकर हाईस्कूल स्टेडियम मैदान में था। रावण का पुतला दहन के पश्चात् मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आरम्भ किया गया। इसमें बाहर से लड़कियों को डांस करने के लिए बुलाया गया था। यहां भी लड़कियां बोल्ड डांस करने मंच पर उतर गईं। कहा जा रहा है कि इस के चलते भाजपा पार्षद मंच पर चढ़ आए। उन्होंने लड़कियों पर नोटों की वर्षा आरम्भ कर दी। आरोप है कि उन्होंने अश्लील हरकतें भी की। 

वही इसे लेकर अब कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि डॉ. शेख इश्तियाक तंज कसते हुए कहा कि एक संस्कारी पार्टी भाजपा के पार्षद का मंच पर डांसरों के ऊपर नोट बरसना एक अशोभनीय हरकत एवं बहुत शर्मनाक है। पार्टी को इस विषय पर संज्ञान लेना चाहिए। एक गरिमामय मंच पर इस प्रकार की करतूत से कार्यक्रम की शोभा भंग होती है। इस प्रकार की हरकत से समाज पर गलत संदेश जाता है। इससे पहले मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खड़गवां इलाके के जनपद पंचायत ग्राउंड में विजयादशमी के दिन ही कांग्रेस विधायक एवं नेताओं की उपस्थिति में अश्लील डांस हुआ। मंच पर 'टनाटन टूरी..' गाने पर हुए लड़कियों के बोल्ड डांस पर कांग्रेस नेताओं ने नोट उड़ाए थे। इस के चलते अधिकारी मंच पर बैठे थे। इसका वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने पूछा था कि यह कौन सी संस्कृति और गांधीवाद है। 

CM नीतीश पर भड़के चिराग पासवान, BJP का किया समर्थन

शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव से वापस लिया अपना नाम ? जारी किया Video

चीते के बाद अब जेब्रा और जिराफ को लाने की कवायद होगी शुरू, वन मंत्री विजय शाह ने दिए संकेत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -