सोनिया पर भड़के अशोक पंडित, कहा- नरसिम्हा राव का शव तो कांग्रेस मुख्यालय में रखने नहीं दिया और अब...
सोनिया पर भड़के अशोक पंडित, कहा- नरसिम्हा राव का शव तो कांग्रेस मुख्यालय में रखने नहीं दिया और अब...
Share:

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म निर्माता अशोक पंडित (Ashoke Pandit) सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहते हैं। अशोक बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए मशहूर हैं। इस बार अशोक पंडित ने ट्वीट करते हुए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर हमला बोला है। अशोक पंडित ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ‘काहे मगरमच्छ के आँसू बहा रहे हो सोनिया जी? उनके पार्थिव शरीर को #AICC के दफ़्तर में रहने तो दिया नहीं। उनकी समाधि तक बनने नहीं दी। बेटा-बेटी नैया डुबो रहे हैं तो #NarasimhaRao जी की माला जपने लगे।’

अशोक पंडित के इस ट्वीट पर यूजर्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। बिरेंदर पंडित नाम के एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘इसने (सोनिया ने) स्वर्गीय नरसिंमहा राव के मृत शरीर को अध जली लाश को श्मशान में कुत्तो से नोचवाया था, पुरी दुनिया ये बात जानती हैं लेकिन कोई नहीं बोलता है, मुझे नफरत है ईस देशद्रोही विदेशी औरत से।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘सब को पता है ,कोई प्रपोगडा नहीं चलेगा जो जैसा करता है उसके साथ वैसा ही होता है ,समय आ रहा है, इतिहास दोहराया जाएगा।'

आपको बता दें कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पहली दफा खुल कर पूर्व पीएम पीवी नरसिंह राव की प्रशंसा की है। राव को मजबूत नेतृत्व का श्रेय देते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि उनके साहसिक नेतृत्व की वजह से देश कई चुनौतियों से पार पाने में कामयाब रहा और राव की उपलब्धियों और योगदान पर पार्टी को गर्व है।

 

प्रणब मुखर्जी बोले- 'देश में सुधारों के लिए नरसिम्हा राव ने दिया था...'

डीज़ल की कीमतों में फिर लगी आग, पेट्रोल के दाम स्थिर

अमेरिका के बाद ब्रिटेन के लिए उड़ानें संचालित करेगा स्पाइसजेट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -