अशोक गहलोत बनेंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ? किया चुनाव लड़ने का ऐलान
अशोक गहलोत बनेंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ? किया चुनाव लड़ने का ऐलान
Share:

जयपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हो चली है। इस बीच, राजस्थान के सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने एक बड़ी घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा है कि मैंने यह फैसला लिया है कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ूंगा। इसको लेकर मैं जल्द ही (नामांकन दाखिल करने के लिए) तारिख तय करूंगा। विपक्ष को मजबूत करने की आवश्यकता है, इसलिए मैंने ये फैसला लिया है।

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। नामांकन दाखिल 24 से 30 सितंबर तक होगा। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है। जबकि, परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। एक से अधिक प्रत्याशी होने पर 17 अक्टूबर को वोटिंग होगी। इससे पहले राहुल गांधी ने ऐसे संकेत दिए थे कि कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल अशोक गहलोत यदि चुनाव जीतते हैं, तो वह दो पद नहीं रख सकेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, अशोक गहलोत के प्रतिद्वंद्वी सचिन पायलट को कांग्रेस के अंदर एक बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

अशोक गहलोत बन सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष :-

बता दें कि, अशोक गहलोत, मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे कांग्रेस के कई नेताओं द्वारा मनाए जाने के बाद भी राहुल गांधी अध्यक्ष पद वापस स्वीकारने के लिए राजी नहीं हो रहे हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की शर्मनाक हार के बाद राहुल ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।  जिसके बाद सोनिया गांधी ने पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष का पद संभाला था। अब सियासी गलियारों में चर्चा है कि यदि राहुल अंतिम समय में भी मान जाते हैं तो पार्टी प्रमुख की कुर्सी उनके पास ही जा सकती है। कुछ सियासी पंडित यह भी कह रहे हैं कि, शशि थरूर अच्छे विकल्प हैं, लेकिन वो रिमोट अध्यक्ष नहीं बनेंगे, इसलिए राहुल के न मानने पर गांधी परिवार अशोक गहलोत को यह पद सौंप सकता है। ऐसा इसलिए,  क्योंकि अशोक गहलोत, गांधी परिवार के वफादार माने जाते हैं। कपिल सिब्बल, गुलाम नबी आज़ाद, शशि थरूर जैसे नेता कांग्रेस में संगठनात्मक परिवर्तन की मांग उठाते रहे हैं, लेकिन हर बार गहलोत, गांधी परिवार के साथ ही खड़े नज़र आते हैं। ऐसे में उनके हाथों में कांग्रेस की कमान सौंपने से एक प्रकार से पूरी बागडौर गांधी परिवार के हाथों में ही रहेगी। साफ़ शब्दों में कहा जाए तो गांधी परिवार, अशोक गहलोत को अगला मनमोहन सिंह बना सकता है। 

'2024 के आम चुनावों से पहले बिखर जाएगी AAP...', पंजाब कांग्रेस के दावे से हड़कंप

'PFI तो मुस्लिमों के लिए लड़ रहा..', कट्टरपंथी संगठन पर एक्शन से भड़के सपा सांसद

अमित शाह के दौरे पर बोले तेजस्वी यादव- 'यहां आएंगे तो...'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -