बिहार में सत्ता बदलते ही पुलिस ने 'रावण' को दबोचा, हत्या-लूट सहित 25 मामलों में कई सालों से था फरार
बिहार में सत्ता बदलते ही पुलिस ने 'रावण' को दबोचा, हत्या-लूट सहित 25 मामलों में कई सालों से था फरार
Share:

पटना: दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शातिर अपराधी को धर-दबोचा किया है, जो ‘साहेबगंज का रावण’ के नाम से कुख्यात है। इसका वास्तविक नाम राम नरेश सहनी है। उसके खिलाफ 25 से अधिक आपराधिक केस दर्ज हैं। राम नरेश सहनी काफी समय से पुलिस कि आँखों में धुल झोंककर फरारी काट रहा था। साहेबगंज के रावण की गैंग में 50 से अधिक बदमाश शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सहनी 2005 से निरन्तर जुर्म करता आ रहा है। उसने गुजरात, दिल्ली और बिहार में कई संगीन अपराध कर रखे थे। इसके कारण पुलिस उसे खोज रही थी। सहनी बिहार के मुजफ्फरपुर का निवासी है। उसे हाल ही में बिहार से अरेस्ट किया गया है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर राष्ट्रीय राजधानी ले आई है। अपराधी ने वर्ष 2005 में गुजरात के सूरत शहर में दशहरा के त्यौहार में कुमोद नाम के एक व्यक्ति का क़त्ल कर दिया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। इसके बाद वर्ष 2012 में उसे दिल्ली में गाँजा बेचते हुए अरेस्ट किया गया था। इस मामले में उसने 2013 में जमानत भी हासिल कर ली थी। फिर वह बीच जमानत से ही फरार हो गया। तबसे पुलिस को उसकी तलाश थी।

सहनी के खिलाफ लूट, हत्या, फिरौती के लिए किडनेपिंग, रंगदारी, गाँजा बेचने सहित 25 आपराधिक केस दर्ज हैं। यह भी सामने आया है कि वह फ़िलहाल मुजफ्फरपुर में अवैध शराब का धंधा चला रहा था। उसने इसके लिए उसने बड़ा गिरोह बना रखा था, जिसमे 50 से ज्यादा बदमाश थे। उसको खोजने के लिए पुलिस लम्बे समय से तलाशी अभियान चला रही थी। लेकिन पुलिस को चकमा देने के लिए राम नरेश सहनी उर्फ ‘साहेबगंज का रावण’ निरंतर अपना हुलिया और पता-ठिकाना भी बदलता रहता था। उसे अदालत ने भी भगोड़ा घोषित कर दिया था।

इस इलाके में इतना खौफ था कि उसके बारे में कोई बात तक नहीं करता था। उसने बिहार में शराबबंदी के बाद से अवैध शराब बेचने का धंधा शुरू किया था और इससे काफी सम्पत्ति भी बनाई है। दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि सहनी को पकड़ने के लिए 5 जनवरी 2024 को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम बिहार के मुजफ्फरपुर रवाना की गई थी। दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से मोतीपुर थाना क्षेत्र से उसे अरेस्ट किया। सहनी से प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया है।

राहुल के बाद सोनिया गांधी भी छोड़ेंगी यूपी ! तेलंगाना की इस सीट से लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव

पिता कर रहा था राम नाम का जप तो भड़का बेटा, पिटाई के बाद दी जान से मारने की धमकी

एंडरसन की वापसी, पाकिस्तानी मूल के स्पिनर को भी मौक़ा.. ! दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -