'जब तक इंसान है उसकी कदर करो, बाद में कैंडल लेकर कोई मतलब नहीं है', इन लोगों पर फूटा शिल्पा का गुस्सा
'जब तक इंसान है उसकी कदर करो, बाद में कैंडल लेकर कोई मतलब नहीं है', इन लोगों पर फूटा शिल्पा का गुस्सा
Share:

टीवी की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शिंदे हाल ही में डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा से एविक्ट हो चुकी हैं। डांस शो से बाहर आने के पश्चात् शिल्पा शिंदे का जजेज पर गुस्सा फूटा है। शिल्पा ने विशेष रूप से करण जौहर पर हमला बोला है। शिल्पा शिंदे ने झलक दिखला जा के जजों पर तंज कसा है। इंस्टा पर शिल्पा ने वीडियो साझा करते हुए डांस रियलिटी शो के जजों से प्रतियोगियों के एक्ट की इज्जत करने और सोच समझकर कमेंट्स करने को बोला है। जजेज के कड़े कमेंट्स को लेकर शिल्पा ने आपत्ति व्यक्त की है। 

शिल्पा ने कहा- ये वीडियो मेरा झलक दिखला जा पैनल पर बैठे जजेज के लिए है। मैंने निया का लास्ट परफॉर्मेंस देखा। उसके ऊपर जो पॉइंट्स दिए, कमेंट्स किए मैं चुप रही। मगर इस बार जो परफॉर्मेंस के बाद हुआ, जो कमेंट्स किए गए, मुझे पूछना है क्या करण सर धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म देने वाले हैं? 3 मिनट की परफॉर्मेंस में आपको डांस नहीं नजर आया। आपको डांस भी चाहिए, मनोरंजन भी चाहिए, कुछ अलग भी चाहिए। डांस शो है आपको सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स चाहिए, आपको क्या चाहिए, आप उनको ऑस्कर्स या नेशनल अवॉर्ड देने वाले हो?

आगे शिल्पा ने कहा- ''उस 3 मिनट के एक्ट के लिए एक कलाकार क्या कर रहा है। आपको पता भी है। कॉम्पिटिशन नहीं बोलते हैं फिर भी है। आप रुबीना का वीडियो निकालकर देखिए, उनके साथ कोई भी एक्सीडेंट हो सकता था। यदि कुछ हुआ तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। क्या जजेज जिम्मेदार होंगे। फिर बाद में कैंडल लेकर रास्ते पर निकलने का कोई मतलब नहीं है। जब तक इंसान है उसकी कदर करो। बाद में मत भोंको। मनोरंजन का शो है मनोरंजन करो। प्रशंसक आपस में फाइट कर रहे हैं। पता नहीं किस बात के लिए लड़ रहे हैं। जिस कलाकार को पसंद कर रहे हो उसकी इज्जत करो। उठकर बकवास करने में क्या जाता है आपका। हम लोग पानी नहीं पी पाते। बाथरूम नहीं जा पाते, इतनी हालत खराब हो जाती है। ये 3 मिनट का एक्ट नहीं है इसके पीछे बहुत मेहनत है। मेरी तो तबीयत बिगड़ गई थी। मेरी जजेज से हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि एक्ट की इज्जत करो। वैसे कमेंट्स करो क्योंकि उसके पीछे आगे बहुत चीजें निर्भर करती हैं।'' शिल्पा का कई लोग सपोर्ट कर रहे है।

उर्फी जावेद ने उतारे कपड़े तो भड़का ये मशहूर एक्टर, एक्ट्रेस को बता दिया 'घटिया'

इंटरनेट पर छाई पंजाब की ऐश्वर्या राय

अपने कपड़ों के कारण मुसीबत में फंसी ये मशहूर एक्ट्रेस, दर्ज हुई शिकायत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -