'मोदी सरकार की तरह रावण को भी था अहंकार..', कर्नाटक पर भाजपा पर जमकर बरसे केजरीवाल
'मोदी सरकार की तरह रावण को भी था अहंकार..', कर्नाटक पर भाजपा पर जमकर बरसे केजरीवाल
Share:

बैंगलोर: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज गुरुवार को कर्नाटक पहुंचे। बेंगलुरु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। केजरीवाल ने कहा कि, 'रावण की तरह केंद्र सरकार को भी अहंकार था, उन्होंने 3 कृषि कानून पारित किए। सरकार को काफी समझाया किसानों से मत उलझो, मगर सरकार ने नहीं माना। आखिर में 13 महीनों के संघर्ष के बाद सरकार को कानून वापस लेने पड़े। मैं किसानों के संघर्ष को सलाम करता हूं।'

अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि 75 वर्ष की आजादी के बाद भी किसानों का बुरा हाल है। पूरे देश में किसान ख़ुदकुशी कर रहे हैं। छोटा किसान इतना गरीबी में जीता है कि किसान का बेटा किसान नहीं बनना चाहता है। उन्होंने कहा कि देश की 45 फीसद आबादी खेती पर निर्भर है, ये आबादी यदि ठान ले तो बड़ी से बड़ी सरकार को गिरा सकती है।

दिल्ली सीएम ने कहा कि इन (सरकार) लोगों को मैंने कहा कि भ्रष्टाचार समाप्त करो, तो इन्होंने कहा कि सरकार बनाओ और खुद खत्म करो। हमने चुनाव लड़ा, पहले दिल्ली में सरकार बनी फिर पंजाब में बनी और अब कर्नाटक में सरकार बनानी है। बता दें कि केजरीवाल की राज्य की यात्रा ऐसे वक़्त में हो रही है जब आप 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमाने की तैयारी कर ही है।

धारा 370 हटने के बाद पहली बार जम्मू कश्मीर का दौरा करेंगे पीएम मोदी, पंचायती राज कार्यक्रम में होंगे शामिल

ख़बरों में छाई हरीश रावत की नई पोस्ट, CM धामी को टैग करते हुए कही ये बात

दिल्ली के रिटायर्ड चुनाव आयुक्त को मकान खाली करने का अजीब नोटिस, कहा- 20 अप्रैल तक घर खाली करें वरना...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -