सिसोदिया को बचाने के लिए केजरीवाल ने चला नया पैंतरा, जानिए क्या बोले दिल्ली CM ?
सिसोदिया को बचाने के लिए केजरीवाल ने चला नया पैंतरा, जानिए क्या बोले दिल्ली CM ?
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ शुरू हुई CBI जांच के बाद से आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा के बीच घमासान तेज हो चला है। दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे पर तरह-तरह के इल्जाम लगा रही हैं। अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बीते 2-3 दिनों में AAP के कुछ विधायकों ने मुझसे कहा है कि उन्हें CBI और ED की धमकी दी जा रही है।

केजरीवाल ने आगे कहा कि, इन सभी को AAP छोड़ने के लिए पैसों का प्रलोभन दिया जा रहा है। यह बेहद गंभीर मुद्दा है। अरविंद केजरीवाल ने बताया है कि शाम चार बजे CBI, ED के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए पार्टी की सियासी मामलों की समिति की एक बैठक बुलाई गई है। इससे पहले AAP ने बुधवार को दावा किया था कि भाजपा ने दिल्ली में उनके चार विधायकों को फोन किया था।

AAP का दावा है कि भाजपा ने चारों विधायकों को पार्टी छोड़ भाजपा में आने के लिए कहा गया है। यही नहीं AAP का यह भी दावा है कि भाजपा की ओर से इन विधायकों को कहा गया कि यदि उन्होंने उनके इस पेशकश को ठुकराया तो उन्हे गलत केस, CBI और ED के जाल में फंसा दिया जाएगा। बता दें कि, जब से मनीष सिसोदिया के खिलाफ LG विनय कुमार सक्सेना के आदेश पर सीबीआई जाँच शुरू हुई है, तभी से दिल्ली सरकार, भाजपा पर आरोप लगा रही है कि, भाजपा केजरीवाल से डरकर इस तरह के आरोप लगा रही है। इसके कुछ दिन बाद, सिसोदिया ने आरोप भी लगाया था कि, भाजपा ने उन्हें AAP छोड़ने के लिए मुख्यमंत्री बनाने और तमाम केस वापस लेने का ऑफर दिया था। 

हालांकि, उन्होंने फ़ोन किस भाजपा नेता ने किया, ये सिसोदिया ने नहीं बताया। इससे पहले AAP नेता परमजीत कत्याल और योगेंद्र यादव ये दावा कर चुके हैं कि AAP नेताओं को केजरीवाल ने भाजपा नेताओं के नाम से खुद ही फोन लगवाया था और फिर भाजपा पर आरोप लगा दिए की वो आप नेताओं को खरीदने की कोशिश कर रही है। इस कबूलनामे का वीडियो भी इंटरनेट पर मौजूद है। इसी वजह से सिसोदिया का हालिया दावा कमज़ोर पड़ रहा है। साथ ही सियासी पंडित यह भी कह रहे हैं कि यदि केजरीवाल सरकार शराब घोटाले में बिलकुल पाक-साफ़ है, और उनके पास सचमुच भाजपा नेताओं का फोन आया है, तो वे कोर्ट में भाजपा के खिलाफ केस क्यों नहीं करते ? 

अडानी ने NDTV को ख़रीदा, कांग्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन

CM सोरेन के करीबी के यहाँ ED ने मारा छापा, बरामद हुईं AK-47

'केजरीवाल सरकार को गिराने की साजिश कर रहे PM मोदी..', सिसोदिया के बचाव में संजय सिंह का आरोप

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -