लोकसभा चुनाव: केजरीवाल की शीला दीक्षित पर शर्मनाक टिप्पणी, कांग्रेस ने जमकर घेरा
लोकसभा चुनाव: केजरीवाल की शीला दीक्षित पर शर्मनाक टिप्पणी, कांग्रेस ने जमकर घेरा
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलौठिया ने दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली की पूर्व सीएम और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित के बारे में की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताई है। दरअसल, अरविन्द केजरीवाल ने कहा था कि शीला दीक्षित कोई बड़ी और अहम् नेता नहीं हैं इस पर कांग्रेस पार्टी खफा है। 

कांग्रेस नेता राजेश लिलौठिया ने केजरीवाल की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित की लोकप्रियता और उनके व्यक्तित्व के बारे में दिल्ली हीं नही, बल्कि देश के लाखों लोगों ने उन्हें जो आदर और सम्मान दिया है वो शायद सबके नसीब में नहीं होता। 

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रमाकांत गोस्वामी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एक ओर गठबंधन करना चाहते हैं वहीं दूसरी तरफ देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को टक्कर दे रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार कोचर ने कहा है कि यहाँ गौर देने वाली बात है कि ये वही केजरीवाल हैं जिन्होंने गत लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कुमार विश्वास को मैदान में उतारा था और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और संघ के कंधे पर बैठकर कांग्रेस को कमजोर करने का कार्य किया था। 

खबरें और भी:-

लोकसभा चुनाव: ओडिशा से चुनाव प्रचार का श्रीगणेश करेंगी मायावती, ये है पूरा कार्यक्रम

नमो टीवी को लेकर फ्रंट फुट पर आई भाजपा, जारी किया पत्र

समझौता ब्लास्ट मामला: ओवैसी का आरोप, कहा- संघ परिवार को बचा रहे पीएम मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -