पूर्ण राज्य की मांग को लेकर जनता करें वोट : अरविंद केजरीवाल
पूर्ण राज्य की मांग को लेकर जनता करें वोट : अरविंद केजरीवाल
Share:

नई दिल्ली : प्रदेश के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार दिन में पहली बार पार्टी के मुख्यालय से प्रेस कांफ्रेंस की जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और प्रधानमंत्री चुनने के लिए नहीं बल्कि पूर्ण राज्य की मांग को लेकर जनता से वोट करने की अपील की। उन्होंने इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीतियों की चर्चा की।

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस के सपनों पर फिर पानी, मायावती ने गठबंधन से किया साफ़ इंकार

केजरीवाल ने कहा कुछ ऐसा 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रेस कांफ्रेंस की सबसे खास बात ये है कि अरविंद केजरीवाल ने पहली बार आईटीओ के पास 206 राउज एवेन्यू स्थित पार्टी के मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की, इससे पहले वह दिल्ली सचिवालय से या फिर अपने सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास में प्रेस कांफ्रेंस करते थे। वह आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में आते तो जरूर थे लेकिन कभी यहां से प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित नहीं किया था।

योगी ने ट्वीट की कविता, कहा फिर एक बार- मोदी सरकार

लगाया भेदभाव का आरोप 

जानकारी के मुताबिक आज उन्होंने यहां से संवादाताओं को संबोधित करते हुए कहा, '70 साल से दिल्ली के लोगों का शोषण हो रहा है, ये सरासर नाइंसाफी है। इस बार लोकसभा चुनाव में दिल्ली की जनता पूर्ण राज्य के लिए वोट देगी।' उन्होंने केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा, 'दिल्ली के लोग हर साल 1.5 लाख करोड़ का इनकम टैक्स केंद्र सरकार को देते हैं। गोवा जैसे कम आबादी वाले राज्य पर केंद्र सरकार 3200 करोड़ खर्च करती है, और दिल्ली पर सिर्फ 325 करोड़।

लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं आदित्य ठाकरे, इस सीट से पेश करेंगे दावेदारी

गुजरात में चल रही कांग्रेस की अहम् बैठक, वहीं महाराष्ट्र में पार्टी को लगा बड़ा झटका

तेलंगाना विधानसभा परिषद की 5 सीटों के लिए वोटिंग जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -