छापेमार कार्यवाही पर सवाल उठाने को लेकर जेटली ने दिया कांग्रेस को ऐसा जवाब
छापेमार कार्यवाही पर सवाल उठाने को लेकर जेटली ने दिया कांग्रेस को ऐसा जवाब
Share:

नई दिल्ली : देश के केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने ब्लॉग लिखते हुए कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है। कांग्रेस ने कर्नाटक और मध्यप्रदेश में आयकर विभाग के छापों को लेकर कहा था कि चुनाव के समय में इस तरीके से सरकार कार्यकर्ताओं के बीच में डर का माहौल पैदा करना चाहती है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ईडी और आईटी का दुरुपयोग करने का आरोप भी लगाया है।

गडकरी का बड़ा बयान, NDA को फिर मिलेगा बहुमत, मोदी फिर बनेंगे PM

कुछ ऐसा बोले जेटली 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जेटली ने कहा है कि कर्नाटक और मध्यप्रदेश में छापे से सार्वजनिक धन की निकासी हो रही है। उन्होंने लिखा है, "कर्नाटक के संबंध में कुछ साक्ष्य सामने आए हैं, लोक निर्माण विभाग को सार्वजनिक कल्याण के काम के लिए जो धन आवंटित किया गया था, उसका इंजीनियरों ने राजनीतिक उद्देश्य के लिए इस्तेमाल किया है।

अब जजपा और आप के बीच चल रही है गठबंधन पर चर्चा
 
बेसहारा को भी नहीं छोड़ा  

इसी के साथ जेटली ने कहा है, "इन्होंने उन्हें भी नहीं छोड़ा जो बेसहारा हैं। यह भारतीय राजनीति का पाखंड है। इस तरह से अन्याय करने के बाद उनके पास न्याय की बात करने का साहस है।" जेटली ने ये बात कांग्रेस के उस वादे पर कही है, जिसमें कांग्रेस ने कहा था कि अगर उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव जीतती है, तो हर गरीब परिवार के खाते में सालाना 72 हजार रुपये आएंगे। कांग्रेस का कहना है कि इस न्यूयनतम आय योजना का लाभ देश के गरीब परिवारों के 25 करोड़ लोगों को मिलेगा।

राफेल मामले पर मायावती ने साधा बीजेपी पर निशाना

राफेल पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही पीएम मोदी पर बरसे केजरीवाल

कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, बोले- करीबियों के पास नोटों से भरे बक्से मिल रहे हैं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -