बेहद रॉयल लाइफ जीती हैं डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका, इतनी है कुल कमाई
बेहद रॉयल लाइफ जीती हैं डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका, इतनी है कुल कमाई
Share:

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पुत्री इवांका ट्रंप ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट में शामिल होने हैदराबाद आई हुई हैं। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए इवांका पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान रखती हैं। 40 साल की इवांका अपनी लाइफ को बेहद रॉयल तरीके से जीती हैं। इवांका अमेरिकन बिजनेसवुमन हैं। उनकी गिनती पावरफुल बिजनेसवुमन में की जाती है। रिपोर्ट्स की मानें तो इवांका,  पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सलाहकार भी रह चुकी हैं, जिसके लिए वो कोई सैलरी नहीं लेती थीं। मगर उनकी कमाई रियल एस्टेट और खुद के फैशन ब्रांड से होती है। उनकी कुल कमाई तक़रीबन 300 मिलियन (करीब 19 हजार करोड़ रुपये) है, इसका जिक्र फोर्ब्स पत्रिका ने किया है।

इवांका ने जारेड कुशनेर के साथ विवाह किया है और उनके तीन बच्चे हैं। इसके साथ ही वो कई बार अपनों बच्चों के साथ उनके स्कूल भी जाती हैं। इवांका को जिम करना काफी पंसद है और कभी-कभी पति के साथ जॉगिंग पर जाती हैं। इवांका को महंगे कपड़े पहनने का बेहद शौक है, वो अपने महंगे कपड़ों के लिए सुर्ख़ियों में भी रहती हैं। इवांका अपने अधिकतर कपड़े खुद ही डिजाइन करती हैं। जिसे काफी पसंद किया जाता है।

इवांका अपने नाम से कपड़े भी लॉन्च कर चुकी हैं। जो ऑनलाइन आसानी से मिल जाते हैं। इवांका भले ही मॉडल न हों, किन्तु उनकी पर्सनेलिटी काफी अट्रैक्टिव है। जिसके लिए वो बहुत चर्चा में रहती हैं, वो कई मैग्जीन की कवर गर्ल भी बन चुकी हैं। 16 साल की उम्र में वो पहली बार सिक्सटीन मैग्जीन की कवर गर्ल बनी थीं। जिसके बाद वो बहुत सी मैग्जीन के लिए कवर गर्ल बनीं।

वित्त मंत्री रॉबर्टसन ने कहा- "न्यूजीलैंड सरकार के खाते उम्मीद से ज्यादा मजबूत...."

T20 वर्ल्ड कप: पंड्या अनफिट, फिर भी टीम में क्यों ? पूर्व चयनकर्ता ने उठाए सवाल

यूएस हाउस की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने इन्फ्रास्ट्रक्चर बिल वोट को किया स्थगित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -