जतीन्द्रनाथ दास: 63 दिनों की भूख हड़ताल भी जिसका हौसला न तोड़ पाई
जतीन्द्रनाथ दास: 63 दिनों की भूख हड़ताल भी जिसका हौसला न तोड़ पाई
Share:

नई दिल्ली: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी जतिंद्र नाथ दास की आज जयंती है। उनका जन्म आज ही के दिन 1904 को अविभाजित बंगाल के कोलकाता में हुआ था। उन्होंने अन्य क्रांतिकारियों के साथ लाहौर जेल में भूख हड़ताल की। हड़ताल के 63 दिन बाद जतिन दास देश पर न्योछावर हो गए और उनके बलिदान ने क्रांतिकारियों के हौंसलों को बुलंद किया। इस बात से सारा देश हिल गया। देशप्रेम के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले जतिन दास बंगाल के ही नहीं भारत के भी लाल थे। वे महात्मा गांधी जी से प्रभावित थे और उन्होंने 1921 में गांधी जी के असहयोग आंदोलन में भागीदारी की। नवम्बर 1925 में कोलकाता में विद्यासागर काॅलेज में बीए का अध्ययन कर रहे जतिन दास को राजनीतिक गतिविधियों हेतु पकड़ लिया गया था।

उन्हें मिमेनसिंह सेंट्रल जेल में कैद कर लिया गया था। जेल में होने वाले दुर्व्यवहार के विरूद्ध उन्होंने 20 दिनों तक भूख हड़ताल की। उन्होंने भगत सिंह और कामरेड के लिए बम बनाने में सहयोग किया। उन्हें क्रांतिकारी कदमों के कारण 14 जून 1929 को पकड़ लिया गया। इसके बाद उन्हें लाहौर जेल में बंद कर दिया गया। उन्होंने भारतीय कैदियों और विचाराधीन कैदियों के लिए समानता की मांग भी की। जेल प्रशासन राजनीतिक कैदियों को काफी गलत तरह से रखता था। कैदियों का रसोई क्षेत्र व भोजन चूहे और तिलचट्टों से भरा रहता था। उनके लिए समाचार पत्र, कागज आदि नहीं रखे गए थे। उनकी वर्दियां कई दिनों तक धुलती ही नहीं थी। दूसरी ओर ब्रिटिश कैदियों की स्थिति काफी बदहाल थी। जेल में जतिन दास की भूख हड़ताल अवैध नज़रबंदियों के विरूद्ध प्रतिरोध में महत्वपूर्ण प्रयास था।

ऐसे में क्रांतिकारियों ने 13 जुलाई 1929 से भूख हड़ताल प्रारंभ की जो कि 63 दिनों तक चली। जतिन दास ने बीते 63 दिनों से कुछ भी नहीं खाया था। ऐसे में वे काफी कमजोर हो गए और 13 सितंबर 1929 को शहीद हो गए। उनकी पार्थिव देह कोलकाता ले जाई गई। देशभर में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़े। उनके अंतिम संस्कार के दौरान कोलकाता में दो मील लंबा चलसमारोह अंतिम संस्कार स्थल के पास लगाया गया।

TRS के 4 विधायकों को खरीदने की कोशिश, 15 करोड़ के साथ 3 हिरासत में

मेडिकल ऑफिसर के लिए यहां निकली बंपर भर्तियां

इंटरनेट पर वायरल हुआ रोहित शर्मा का ये वीडियो, देखकर रो पड़े फैंस

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -