व्हाइट हाउस में आज भी भटकती है अब्राहम लिंकन की आत्मा ? कई दिग्गज कर चुके दावा
व्हाइट हाउस में आज भी भटकती है अब्राहम लिंकन की आत्मा ? कई दिग्गज कर चुके दावा
Share:

वाशिंगटन:  भूत-प्रेत का नाम सुनते ही अच्छे-खासे इंसान की रूह काँप जाती हैं। हमारे देश में कई ऐसे घर है जिनपर भूत-प्रेत का साया है लेकिन हम आपको आज दुनिया के ताकतवर नेताओं में से एक रहे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहिम लिंकन के बारे में बता रहे हैं, जिनकी आज बर्थ एनिवर्सरी है।  जिनके बारे में ये कहा जाता है कि, आज भी उनकी आत्मा अमेरिका के राष्ट्रपति भवन यानी व्हाइट हाउस में भटकती है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि व्हाइट हाउस में आज भी आत्माओं का वास है। जी हाँ, भले ही आपको इसपर विश्वास न हो, लेकिन कई लोग व्हाइट हाउस में आत्माओं को महसूस कर चुके हैं।

आपको बता दें कि, कई लोगों ने दावा किया है कि व्हाइट हाउस में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की आत्मा घूमती रहती है। अब्राहम लिंकन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति थे और अप्रैल 1865 में व्हाइट हाउस के भीतर ही गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से कई लोगों को इस घर में अब्राहम लिंकन की आत्मा देखी है। सबसे पहले तो वाइट हाउस में अमेरिका के 30वें राष्ट्रपति केल्विन कुलिज की पत्नी ग्रेस कुलीज ने अब्राहम लिंकन की आत्मा को महसूस किया था।

उनके अलावा नीदरलैंड की महारानी व्हिलमिना ने भी व्हाइट हाउस में अब्राहम लिंकन की आत्मा को देखा था। एक बार वो अमेरिकी यात्रा के दौरान व्हाइट हाउस में ही रूकी हुई थीं और तब देर रात उन्हें लगा कि किसी ने उनका दरवाजा खटखटाया। जब उन्होंने वहां का दरवाजा खोला तो सामने अब्राहम लिंकन को खड़े पाया था। इसके साथ ही ब्रिटेन के एक पूर्व राष्ट्रपति भी व्हाइट हाउस में अब्राहम लिंकन की आत्मा को देख चुके हैं। दरअसल जब एक बार वो व्हाइट हाउस में भी ठहरे हुए थे तब वो बाथरूम से नहाकर वापस आए तो उस समय उन्होंने देखा कि कमरे में सिगड़ी जल रही थी और वहीं पर बैठकर अब्राहम लिंकन उन्हें देख रहे थे।

21 हज़ार से ऊपर पहुंचा मृतकों का आंकड़ा, तुर्की-सीरिया में अब भी कई साँसे मलबे में अटकीं

विनाशकारी भूकंप के झटकों से 5 मीटर तक खिसक गया तुर्की, एक्सपर्ट्स का दावा

संसद में P@RN देखते पकड़े गए MP, मचा हंगामा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -