भारतीय सेना रोज लड़ रही कश्मीर में युद्ध, सेना प्रमुख का बयान
भारतीय सेना रोज लड़ रही कश्मीर में युद्ध, सेना प्रमुख का बयान
Share:

नई दिल्लीः भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने पाकिस्तान पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि भारतीय सेना कश्मीर में रोजना छद्म युद्ध को फेस कर रही है। जनरल रावत इन दिनों पांच दिवसीय मालदीव दौरे पर हैं। इस दौरान रणनीतिक विशेषज्ञों और रक्षा कर्मियों को संबोधित करते हुए जनरल रावत ने कहा कि एशिया की स्थिरता से वैश्विक तनाव और अशांति बढ़ेगी। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चिंताजनक है। जनरल रावत ने कहा भारत के पास पड़ोसी देशों से पैदा खतरों का मुकाबला करने को सैन्य क्षमता हासिल करने का अधिकार है।

उन्होंने जोर देकर बताया कि भारत की महत्वाकांक्षा अपनी सीमा से परे जाने की नहीं है और न ही वह अपनी विचारधारा किसी पर थोपना चाहता है। एक उभरती ताकत के रूप में भारत अपनी क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा के दायित्वों का पालन करता रहेगा। रावत ने आतंकवाद को दुनिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती करार दिया। सैन्य प्रमुख ने कहा कि दुनिया इस समय घातक हथियारों के प्रसार और अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के बजाय ताकत पर जोर देने जैसी अन्य चुनौतियों का सामना कर रही है।

पश्चिम एशिया में अस्थिरता से अधिकतर देशों की ऊर्जा सुरक्षा प्रभावित होगी। यदि हम मित्र देशों के साथ मिलकर काम करें तो क्षेत्रीय शांति का खतरा उत्पन्न करने वालों को निष्क्रिय कर सकते हैं। उन्होंने समुद्र की चुनौतियों पर चर्चा करते हुए कहा, हिंद महासागर के व्यापारिक मार्ग में किसी भी तरह की बाधा भारत और मालदीव दोनों के लिए चुनौती पैदा करेगी। हिंद महासागर दोनों देशों की जीवनरेखा है। बता दें कि चीन इन दिनों हिंद महासागर में काफी आक्रमकता के साथ अपना विस्तार कर रहा है। 

मध्यप्रदेश: पुल की रैलिंग तोड़कर नदी में जा गिरी यात्री बस, 6 की मौत, कई घायल

गांधी जयंतीः विशेष सत्र में विपक्ष के गैरहाजिर रहने पर सीएम योगी ने साधा विपक्ष पर निशाना, बताया, बापू का अपमान

चिन्मयानंद प्रकरण को लेकर प्रियंका का भाजपा पर बड़ा हमला, दी यह चुनौता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -