चिन्मयानंद प्रकरण को लेकर प्रियंका का भाजपा पर बड़ा हमला, दी यह चुनौता
चिन्मयानंद प्रकरण को लेकर प्रियंका का भाजपा पर बड़ा हमला, दी यह चुनौता
Share:

लखनऊः कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ पहुंची है। प्रियंका गांधी यहां चिन्मयानंद प्रकरण को लेकर योगी सरकार को घेरने पहुंची हैं। खनऊ एयरपोर्ट से वह शहीद स्मारक पहुंची। यहां हजारों की संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। शहीदों की श्रद्धांजलि देने के बाद प्रियंका वाड्रा ने कांग्रेस के बड़ा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मौन पदयात्रा शुरू की। बीच रास्ते में उन्होंने हनुमान मंदिर में नमन किया। इसके बाद वह जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पहुंचीं और गांधी जी को पुष्पांजलि अर्पित की।

इससे पहले प्रियंका ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी को गांधी जी के दिखाए सत्य के मार्ग पर चलना है तो पहले उसको सच्चा होना पड़ेगा। प्रियंका ने कहा कि भाजपा को पहले सत्य के मार्ग पर चलना होगा, उसके बाद वह महात्मा गांधी जी की बात करे। उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुआ कहा कि यूपी में महिलाओं और कमजोर लोगों पर अत्याचार हो रहा है। हम महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं।

गांधी जयंती पर सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने शहीद स्मारक से गांधी प्रतिमा जीपीओ तक पदयात्रा की। प्रदेश भर से जुटे कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने किया। प्रियंका को सुबह 11 बजे शहीद स्मारक पहुंचना था, मगर वह करीब 1 बजे पहुंचीं। यहां पुष्पांजलि अर्पित कर पदयात्रा शुरू की। बताया गया कि प्रियंका को दो दिन से बहुत तेज बुखार है। इसके बावजूद वह तेज रफ्तार से कार्यकर्ताओं के साथ चलीं।पदयात्रा में भारी भीड़ को देखन को मिली। बता दें कि प्रियंका गांधी यूपी में इन दिनों काफी सक्रिय हैं।

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गांधी संकल्प यात्रा को दिखाई हरी झंडी

रवि किशन का केजरीवाल पर निशाना, बताया, छोटी मानसिकता के व्‍यक्ति

सोनिया गांधी ने आरएसएस के बहाने पीएम मोदी पर किया हमला, लगाया यह आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -