अर्जुन राम मेघवाल बने राजस्थान में भाजपा की घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष
अर्जुन राम मेघवाल बने राजस्थान में भाजपा की घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष
Share:

जयपुर: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार के लिए नेताओं को जिम्मेदारी सौंपना आरम्भ कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को घोषणा पत्र समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। मेघवाल राजस्थान से सांसद हैं तथा अनुभवी नेता हैं। इस समिति में सह संयोजक राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीना, घनश्याम तिवाड़ी होंगे। किरोड़ी एवं तिवाड़ी दोनों राज्यसभा सांसद भी हैं।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि वे वरिष्ठ नेता हैं तथा पार्टी के लिए प्रचार करेंगी। बता दें कि वसुंधरा राजे पांच बार से विधायक हैं तथा दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रही हैं। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के बड़े चेहरों में उनका नाम गिना जाता है। वहीं, राजस्थान में दलित समाज से बड़े चेहरे अर्जुन राम मेघवाल को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मेघवाल पहली बार 2009 में राजस्थान के बीकानेर सीट से सांसद चुने गए थे।  2013 में सर्वश्रेष्ठ सांसद के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। राजनीति में आने से पहले मेघवाल राजस्थान कैडर के एक IAS अफसर रहे हैं। 2009, 2014 और 2019 के आम चुनावों में निरंतर तीन बार उन्होंने जीत हासिल की है।

अर्जुन राम मेघवाल को जमीन से जुड़ा नेता माना जाता है। उनकी सादगी की खबरें हमेशा ख़बरों में रहती हैं। मेघवाल काम के लिए आने-जाने में सरकारी कार का उपयोग नहीं करते हैं। इसकी जगह वे अपनी पुश-बाइक का इस्तेमाल स्थानीय परिवहन मोड के रूप में करते हैं। साइकिल चलाने की अपनी इस आदत की वजह से मेघवाल ने कई अवसरों पर लोगों का ध्यान खींचा है, चाहे वह साइकिल से संसद जाना हो या राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए साइकिल चलाना। हालांकि, बाद में सुरक्षा कारणों से उन्हें साइकिल का इस्तेमाल करने से प्रतिबंधित कर दिया गया।

पत्नी की एक गलती ने ली पति की जान, चौंकाने वाला है मामला

90 हजार छात्र-छात्राओं को CM शिवराज देंगे बड़ी सौगात, इन बच्चों को मिलेगा फायदा

MP के इन जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -