भारत में ही नहीं बल्कि इन देशों में भी धूम-धाम से मनाया जाता है होली का पर्व
भारत में ही नहीं बल्कि इन देशों में भी धूम-धाम से मनाया जाता है होली का पर्व
Share:

यह बात तो लगभग सभी को पता होगी कि 29 मार्च के दिन सोमवार को बड़े धूमधाम से होली 2021 का त्योहार मनाया जाने वाला है। होली का त्योहार प्राचीनकाल से मनाया जाता रहा है। इस त्योहार के लिए लोग 15 दिन पहले से ही तैयारियों में लग गए है। लेकिन बीते साल की तरह होली का त्योहार  कोविड-19 के कारण से फीका रह जाएगा। क्योंकि इन दिनों कोविड-19 के केसों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। होली का त्योहार भारत के अतिरिक्त विश्व के अनेक देशों में भी मनाया जाता है। अन्य देशों में होली से मिलते-जुलते त्योहार मनाने की परंपराएं हैं। तो चलिए जानतें हैं कि भारत के अलावा अन्य देशों की होली और उनसे जुड़ी परंपराओं के बारे में..

भारत के अलावा अन्य देशों की होली और उनसे जुड़ी परंपरा

* पड़ोसी देश पाकिस्तान, बंगलादेश, श्रीलंका और मॉरिशस में भारतीय परंपरा के अनुरूप ही होली का पर्व मनाया जाता है।

* नेपाल- भारत के पड़ोसी देश नेपाल में होली के त्यौहार पर राजधानी काठमांडू में एक सप्ताह के लिए प्राचीन दरबार और नारायणहिटी दरबार में बांस का स्तम्भ लगाकर आधिकारिक रूप से होली के आगमन की सूचना दी जाती है।

* स्पेन- स्पेन में प्रत्येक वर्ष खेले जाने वाला त्योहार ला टोमैटीना है। इस त्योहार पर सिर्फ और सिर्फ टमाटरों से होली खेली जाती है। इस बीच लोग एक दूसरे को टमाटर मारते हैं।

* अमेरिका- इस देश में होली का पर्व हैलोवीन नाम से हर वर्ष 31 अक्टूबर की रात को धूम-धाम से मनाया जाता। इस दिन सूर्य पूजा की जाती है।

* थाईलैंड- इस देश में 13 अप्रैल को नया वर्ष सौंगक्रान शुरू होता है। इसमें वृद्धजनों के हाथों इत्र मिश्रित जल डलवाकर आशीर्वाद लिया जाता है।

* अफ्रीका- इस देश में ओमेना वोंगा पर्व का बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। यहां पर लोगों ने अन्यायी राजा को जिंदा जला दिया था। अब लोग उसके पुतले में आग लगाकर नाचते गाते हैं। 

* चीन- इस देश में होली की शैली का त्योहार र्वेजे बोले जाते है। चीन में इस त्योहार को 15 दिन तक मनाया जाता है।

* इटली- इस देश में हर वर्ष फरवरी के महीने में रेडिका त्योहार एक हफ्ते तक मनाया जाता है। चौराहों पर लकड़ियों के ढेर जलाए जाते हैं और लोग इस बीच आतिशवाजी भी करते हैं। इसके अलावा एक दूसरे को गुलाल भी लगाते हैं।

* बेल्जियम- बेल्जियम की होली इंडिया में सरीखी होती है। इस बेल्जियम में मूर्ख दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। यहां पुराने जूतों की होली जलाई जाती है।

* जापान- इस देश में 16 अगस्त की रात को टेमोंजी ओकुरिबी नामक त्योहर पर कई स्थानों पर तेज आग जला कर यह पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है।

भारत और फ्रांस अपने तीसरे जॉइंट सैटेलाइट मिशन पर कर रहे है काम: ISRO

मुख्यमंत्री केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा आरोप, कहा- एक योजना सिर्फ इसलिए शुरू नहीं की क्योकि...

भारत और अमेरिका ने लिया रणनीतिक सहयोग बढ़ाने का संकल्प: राजनाथ सिंह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -