श्वेता तिवारी संग तस्वीर शेयर कर बोलीं अनुष्का सेन- 'दीदी 2015 vs 2021'
श्वेता तिवारी संग तस्वीर शेयर कर बोलीं अनुष्का सेन- 'दीदी 2015 vs 2021'
Share:

सीरियल बालवीर में नजर आईं एक्ट्रेस अनुष्का सेन जल्द ही खतरों के खिलाड़ी 11 में नजर आने वाली हैं। इन दिनों वह इस शो की शूटिंग में व्यस्त हैं। वैसे अनुष्का, इस शो में हिस्सा लेने वाली सबसे छोटी कंटेस्टेंट हैं। ऐसे में अनुष्का सेन यहाँ शो के अन्य कंटेस्टेंट के साथ मस्ती कर रहीं हैं। यहाँ श्वेता तिवारी से लेकर अर्जुन बिजलानी तक के साथ अनुष्का ने बेहतरीन बॉन्डिंग बना ली है और वह सभी के साथ अपनी फोटोज शेयर कर फैंस को अपडेट दे रहीं हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anushka Sen (@anushkasen0408)

अब इन सभी के बीच अनुष्का सेन ने अपनी को-स्टार रह चुकीं एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के साथ थ्रोबैक फोटो शेयर कर दोबारा उनके साथ काम करने की खुशी जताई है। आप देख सकते हैं थ्रो बैक फोटो के साथ उन्होंने श्वेता संग लेटेस्ट फोटो भी पोस्ट की हैं। जी दरअसल सीरियल बालवीर में अनुष्का सेन और श्वेता तिवारी ने साथ में काम किया था। अब आज के समय में अनुष्का, श्वेता को दीदी कहकर बुलाती हैं। ऐसे में उन्होंने बालवीर के सेट पर खिंचवाई एक फोटो को अपनी लेटेस्ट फोटो संग शेयर किया और लिखा- ''श्वेता तिवारी दीदी 2015 vs 2021, Wohooo।''

इसी के साथ साउथ अफ्रीका में श्वेता तिवारी संग खिंचवाई एक अन्य फोटो को शेयर करते हुए अनुष्का सेन ने लिखा है, ''लंबे समय बाद आपसे मिलकर और आपके साथ काम करके मैं बहुत खुश हूं। आप एक बेहद प्यारी और विनम्र शख्सियत हैं। बालवीर के बाद हम फिर खतरों के खिलाड़ी 11 में एक साथ हैं।'' वही अनुष्का के इस पोस्ट पर श्वेता ने कमेंट किया, ''तुम बेहद टैलेंटेड और बहादुर हो।।।तू मेरा छोटा पैकेट बड़ा धमाका है।'' आपको बता दें कि सीरियल बालवीर में श्वेता तिवारी ने एक महाभस्म परी का निगेटिव रोल निभाया था और अनुष्का सेन लीड रोल में थीं। अब अगर हम खतरों के खिलाड़ी 11 के बारे में बात करें तो इस शो में आप श्वेता तिवारी और अनुष्का सेन के अलावा दिव्यांका त्रिपाठी, अभिनव शुक्ला, अर्जुन बिजलानी, वरुण सूद, सौरभ जैन, अनुष्का सेन, महक चहल, विशाल आदित्य सिंह, आस्था गिल, निक्की तंबोली को देखने वाले हैं।

ट्रैन में सफर कर रहा था युवक, स्टेशन पर उतरते ही हो गई मौत

दिल्ली से गुजरात जा रही गाड़ी से पुलिस ने बरामद किये करोड़ों रुपए

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'यास' कभी भी दे सकता है दस्तक, ममता बनर्जी ने लिया हालात का जायजा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -